2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलयुग की मीरा ने “कान्हा” संग रचाई शादी, पूरा परिवार हुआ शामिल

Lord shri krishna marriage : भगवान श्री कृष्ण से रक्षा का अटूट प्रेम कुछ ऐसा है कि रक्षा ने अपना पूरा जीवन भगवान श्री कृष्ण के नाम कर दिया है।  

2 min read
Google source verification
कलयुग की मीरा, रक्षा

कलयुग की मीरा ने "कान्हा" संग रचाई शादी, पूरा परिवार हुआ शामिल

Lord shri krishna marriage : द्वापर युग में आपने मीरा का नाम सुना ही होगा, जो भगवान श्री कृष्ण को अपना पति मानकर उनकी भक्ति में लीन थीं।

वही कलयुग में मीरा बनीं एक युवती को भगवान श्री कृष्ण से अटूट प्रेम हो गया। युवती ने भगवान श्री कृष्ण के साथ जीवन बिताने के लिए सात फेरे ले लिए हैं।

युवती का कहना है कि अब जो कुछ भी है। वह सब भगवान कृष्ण है। भगवान श्री कृष्ण की सेवा करना ही एकमात्र मेरे लक्ष्य है।

बेटी के अटूट प्रेम को देख पिता ने कराया विवाह

बिधूना के भरथना रोड निवासी रणजीत सिंह की बेटी रक्षा परास्नातक (एमए) कर चुकी है और एलएलबी की पढ़ाई के लिए तैयारी कर रही है। इस के साथ रक्षा कलयुग में भगवान श्री कृष्ण की मीरा है।

भगवान श्री कृष्ण से रक्षा का अटूट प्रेम कुछ ऐसा है कि रक्षा ने अपना पूरा जीवन भगवान श्री कृष्ण के नाम कर दिया है। जिसके चलते रक्षा के पिता रणजीत सिंह बेटी के भगवान श्री कृष्ण के प्रति अटूट प्रेम को देखकर शादी प्रस्ताव को टाल ना सके और बड़ी ही धूमधाम के साथ रविवार को भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति का द्वाराचार कराकर जयमाला कार्यक्रम करवाया। फिर विवाह मंत्र उच्चारण के साथ बेटी रक्षा के सात फेरे करवाएं और बेटी रक्षा को आशीर्वाद भी दिया।

विदाई कार्यक्रम के बाद कान्हा की मूर्ति साथ में लेकर कार से रक्षा रिश्तेदार के यहां पहुंची। इस भक्ति प्रेम की चर्चा पूरे कस्बे में लगातार हो रही है।

सपने में भी रचाई थी शादी

कलयुग में भगवान श्री कृष्ण की मीरा, रक्षा ने बताया कि वह जुलाई 2022 में वृंदावन गई थी। तभी से अपना जीवन उन्होंने कान्हा के नाम कर दिया था।

रक्षा ने बताया वह सपने में पहले ही भगवान श्री कृष्ण के साथ विवाह करा चुकी थी। रक्षा ने कहा कि अब जो कुछ भी है। वह सब भगवान श्री कृष्ण है। भगवान श्री कृष्ण की सेवा करना ही एकमात्र मेरे लक्ष्य है।

Story Loader