2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में व्यवसायी और एक अन्य की मौत, देखें फोटो

वीरेन्द्र मिश्रा 75 वर्ष पुत्र श्रीकृष्ण मिश्रा अपनी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर एक किसान को ट्रैक्टर में गिट्टी लदवा रहे थे।

2 min read
Google source verification
auraiya

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे कस्बा निवासी वीरेन्द्र मिश्रा 75 वर्ष पुत्र श्रीकृष्ण मिश्रा अपनी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर एक किसान को ट्रैक्टर में गिट्टी लदवा रहे थे की तभी तिर्वा की तरफ से आ रही अज्ञात कार ने उनको तथा अपने गांव पालनगर से साइकिल द्वारा बेला स्थित अपने घर आ रहे जसवंतसिंह पाल 45 वर्ष पुत्र रामभरोसे पाल को जबरदस्त टक्कर मार दी।

auraiya

जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

auraiya

जसवंतसिंह की पत्नी चंदा एवं दोनो पुत्र प्रदीप और प्रवीन इस असमायिक घटना से स्तब्ध रह गए।

auraiya

एकाएक वह विश्वास नही कर सके।

auraiya

बीरेन्द्र मिश्रा जो व्यवसायी होने के साथ ही साथ ग्राम पंचायत गैली के राशन डीलर भी थे उनके परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।

auraiya

जिसने भी सुना मृतको के घर की तरफ दौड़ता चला गया।थोड़ी ही देर में हुजूम लग गया। लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास भी किया। जिसको थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा ने समझा बुझाकर जाम नही लगने दिया। शांतिभग की आशंका के चलते बिधूना एस डी एम प्रवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए।