औरैया. जनपद पुलिस ने दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो ब्रांडेड कपड़े, ब्रांडेड जूते और महंगे शौक के चलते चोरियां करते थे। पकड़े गये युवक अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे दिल्ली में रह रहे एक व्यक्ति के इशारे पर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गये युवकों आशुतोष पाल निवासी दिनवामऊ थाना सहायल व गोविंद उर्फ गोपाल राजपूत निवासी बेला के पास से चोरी की गईं चार सोने की अंगूठी, दो सोने की बालियां, चार बिछुआ और तीन जोड़ी चांदी की पायल, गोल्ड प्लेटेड मेडल गोल्ड प्लेटेड लॉकेट बरामद हुआ है। इनके पास से 3430 रुपये नकद भी मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक नागेश्वर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अभी पढ़ाई करते हैं। ये सभी ब्रांडेड कपड़े, ब्रांडेड जूते, महंगे मोबाइल रखने के अलावा महंगी बीयर पीने के शौकीन हैं। ये अपना शौक पूरा करने के लिये चोरी करते हैं। गैंग का सरगना अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिबियापुर थाना क्षेत्र के बेला रोड स्थित एक घर में दो अप्रैल को दो युवकों चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
अच्छे घरों को बनाते थे निशाना
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये चोर पूरे जनपद में जगह बदल-बदल कर अच्छे घरों को निशाना बनाते थे। बीते दिनों हुईं घटनाओं के खुलासे को लेकर दिबियापुर थाना थाना क्षेत्र की पुलिस जुटी थी। पुलिस अधीक्षक नागेश्वर सिंह ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को बधाई दी है।
देखें वीडियो…