6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभासद के पति को बकरी चराना पड़ा भारी, पुलिसवालों ने कर दी पिटाई

गुस्साये सभासदों ने थाने का किया घेराव, औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र का मामला..

2 min read
Google source verification
police ne ki pitayi

औरैया. जनपद के फफूंद में बकरी चरा रहे सभासद के पति की चीता मोबाइल पुलिस ने मारपीट कर घायल कर दिया। जब यह बात सभासदों को पता चली तो वह आक्रोशित हो गये। पीड़ित सभासद पति ने सभी सभासदों के साथ में थाने आकर के चीता मोबाइल के दोनों सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नम्बर दो की सभासद रीना दोहरे के प्रतिनिधि शीलू दोहरे ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह शाम लगभग 6:30 बजे फफूंद ककोर मार्ग पर स्थित चौबे के तालाब के पास बकरी चरा रहे थे। तभी वहां पर चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही संजीव कुमार व भरत सिकरवार आये और उससे एक हजार रुपये मांगने लगे। मना करने पर दोनों ने उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयीं हैं।

यह भी पढ़ें : ब्रांडेड कपड़े और महंगे शौक के लिये करते थे गंदा काम , पुलिस के हत्थे चढ़े तो... देखें वीडियो

थाने पहुंचकर सिपाहियों के खिलाफ दी तहरीर
शोरगुल सुनकर राम चन्द्र पुत्र श्रीकृष्ण ने बीच बचाव किया। पीड़ित ने पूरी घटना के बारे में अन्य सभासदों को बताया। सभी सभासद थाने में आये और चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही सजीव कुमार व भरत सिकरवार के खिलाफ तहरीर दी है। गुस्साये सभासदों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपी सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की।

सिपाहियों दी सफाई
चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही सजीव कुमार व भरत सिकरवार ने बताया कि वह एक प्रर्थना पत्र की जांच करने गये थे, जिसमें आरोपी विशाल को पकड़ने पर सभासद पति ने उसे छोड़ने के लिए कहने लगा, लेकिन हम उसको ले आये इसी बात को लेकर उन्होंने झूठे आरोप मुझ पर लगाये हैं।

यह भी पढ़ें : बेरहम कोतवाल लाइन हाजिर, मासूमों की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल, देखें वीडियो

थानाध्यक्ष बोले- जांच हो रही है
सभासद पति की पिटाई के मामले में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हकीकत पता चल सकेगी।