औरैया

UPSC CSE 2022 Result: औरैया के चैतन्य ने UPSC CSE परीक्षा में हासिल किया 37 वां स्थान, कोरोना महामारी में पिता की हो गई थी मौत

UPSC CSE 2022 Result: सिविल सेवा परीक्षा में औरैया के चैतन्य ने 37 वीं रैक हासिल की है। उन्होंने इस एग्जाम को अपने पहले प्रयास में ही पास किया है।

less than 1 minute read
May 23, 2023
UPSC CSE 2022 Result

UPSC CSE Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम मंगलवार यानी 23 मई को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में टॉप 5 में 4 लड़कियों ने सफलता हासिल की है। वहीं औरैया के चैतन्य ने इस परीक्षा में 37 वीं रैंक प्राप्त की है।

कोरोना महामारी में पिता की हो गई थी मौत
चैतन्य अवस्थी ने अपने पिता से आईएएस अधिकारी बनने का वादा किया था। उन्होंने इस एग्जाम को अपने पहले अटेम्पट में पास किया है। उनकी इस सफलता के बाद पूरे गांव में खुशी का महौल है। आपको बता दें कि चैतन्य औरैया जिले के बेल्हूपुर गांव के रहने वाले हैं। कोरोना महामारी में इनके पिता की मृत्यु हो गई थी। इन्होंने अपने पिता से आईएएस अधिकारी बनने का वादा किया था।

इशिता किशोर ने किया टॉप
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा (CSE) में नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने टॉप किया है। बता दे कि इशिता किशोर ने तीसरे प्रयास में इस परीक्षा में टॉप किया है। इशिता किशोर ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया है। इशिता किशोर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस से इकनॉमिक्स में पढ़ाई की है। इशिता किशोर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस से इकनॉमिक्स में पढ़ाई की है।

Updated on:
23 May 2023 08:59 pm
Published on:
23 May 2023 08:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर