6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोन नदी के घाटों पर हो रहा बालू उत्खनन 

डीएम ने निर्देश जारी किया है कि एसडीओ एवं एसडीपीओ बारुण थानाध्यक्ष एवं सीओ से समन्वय स्थापित कर अवैध बालू उठाव पर रोक लगाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Dec 29, 2016

Sand Mining

Sand Mining

औरंगाबाद। सोन नदी के घाटों से अवैध रूप से हो रहे बालू उत्खनन किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। अवैध उत्खनन को रोकने के लिए डीएम कंवल तनुज ने निर्देश जारी किया है। एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद एवं एसडीपीओ पीएन साहू को अवैध बालू उत्खनन पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

डीएम के द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार बारुण के गोठौली एवं मंझियावां गांव के पास अवैध घाटों से बालू की निकासी की जा रही है। गोठौली में करीब 9.33 एवं मंझियावां में 4.5 हेक्टेयर में अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। डीएम के अनुसार एसडीओ एवं एसडीपीओ को पहले ही अवैध घाटों से बालू उत्खनन बंद करने का निर्देश दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों के द्वारा अवैध बालू उत्खनन की शिकायत डीएम से की जा रही है। डीएम ने निर्देश जारी किया है कि एसडीओ एवं एसडीपीओ बारुण थानाध्यक्ष एवं सीओ से समन्वय स्थापित कर अवैध बालू उठाव पर रोक लगाएंगे।

अगर निर्देश निर्गत के बाद भी अवैध बालू घाटों से उत्खनन होता है तो पूरी जवाबदेही एसडीओ एवं एसडीपीओ को होगी।



ये भी पढ़ें

image