Kia EV6 Recall India: Kia India ने अपनी मर्जी से 1,380 यूनिट्स EV6 इलेक्ट्रिक कारों के लिए रिकॉल जारी किया है। इसमें शामिल गाड़ियों का निर्माण 3 मार्च 2022 से 14 अप्रैल 2023 के बीच हुआ था। यह रिकॉल Integrated Charging Control Unit (ICCU) के सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए किया गया है, जिससे 12V सहायक बैटरी की चार्जिंग और परफॉर्मेंस बेहतर होगी। यह 12V बैटरी कार की लाइट्स, वाइपर्स और म्यूजिक सिस्टम को पावर देती है।