Kia PV5 Electric Van: दिग्गज कार निर्माता कंपनी Kia ने अपनी नई इलेक्ट्रिक वैन PV5 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह वैन 27 फरवरी को होने वाले Kia 2025 EV Day इवेंट में डेब्यू करेगी। PV5 सिर्फ Kia की पहली वैन ही नहीं है, बल्कि यह कंपनी के नए ‘Platform Beyond Vehicle’ (PBV) का पहला मॉडल भी है। इस नए मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर कई तरह के इलेक्ट्रिक वाहन बनाए जाएंगे, जो निजी और व्यावसायिक उपयोग के लिए होंगे।