4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maruti Dzire: 5-स्टार सेफ्टी और 3.2 रुपये प्रति किमी का खर्च, क्या यह डेली रनिंग के लिए सही विकल्प?

Maruti Dzire की रनिंग कॉस्ट, माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पर एक नजर। जानिए 3.2 रुपये प्रति किमी खर्च के साथ यह डेली यूज के लिए कितना व्यावहारिक विकल्प है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Feb 04, 2026

Maruti Dzire Daily Running Cost

Maruti Dzire Daily Running Cost ( Image: Maruti Suzuki)

Maruti Dzire Daily Running Cost: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी किफायती और भरोसेमंद कारों की बात होती है, तो मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। जनवरी 2026 के बिक्री आंकड़े बताते हैं कि इस सेडान ने बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है। पिछले महीने 19,629 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। जनवरी 2025 (15,383 यूनिट्स) के मुकाबले इसमें करीब 27.60% की वार्षिक बढ़त देखी गई है।

Maruti Dzire Mileage: रनिंग कॉस्ट का गणित, जेब पर कितना भारी?

रोजाना ऑफिस जाने वालों या लंबी ड्राइविंग करने वालों के लिए कार का माइलेज सबसे अहम होता है।

नई डिजायर के आंकड़ों पर नजर डालें तो CNG वेरिएंट: यह लगभग 31 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। यदि ईंधन (CNG) की कीमत 100 रुपये प्रति किलो मान ली जाए, तो प्रति किलोमीटर का खर्च करीब 3.2 रुपये बैठता है।

पेट्रोल वेरिएंट: पेट्रोल इंजन पर यह कार 22 से 23 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

यह कम रनिंग कॉस्ट ही है जो इसे उन ग्राहकों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बनाती है जिनका डेली इस्तेमाल ज्यादा है।

सुरक्षा: बजट में 5-स्टार रेटिंग का भरोसा

नई डिजायर की बढ़ती लोकप्रियता की एक बड़ी वजह इसकी सुरक्षा रेटिंग भी है। इसे Global NCAP और Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। कंपनी ने सुरक्षा मानकों को बढ़ाते हुए इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे एक सुरक्षित पारिवारिक सेडान बनाते हैं।

Maruti Dzire Price in India: कीमत और प्रमुख वेरिएंट्स

मारुति डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.26 रुपये लाख से शुरू होकर 9.31 लाख रुपये तक जाती है।

  • LXi (बेस): 6.26 लाख रुपये
  • VXi (CNG): लगभग 8.00 लाख रुपये
  • ZXi Plus (टॉप): 9.31 लाख रुपये

Maruti Dzire 2025 Features: फीचर्स और कंपटीटर्स

कार में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और 378 लीटर का बूट स्पेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई ऑरा (Hyundai Aura), होंडा अमेज (Honda Amaze) और टाटा टिगोर (Tata Tigor) जैसी कॉम्पैक्ट सेडान कारों से है। हालिया बिक्री आंकड़ों में इस मॉडल की मौजूदगी से यह संकेत मिलता है कि सेडान सेगमेंट में इसकी मांग बनी हुई है।