6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti ने बढ़ाई Dzire और Swift की कीमतें, अब ग्राहकों को चुकानी होगी इतनी ज्यादा रकम

Maruti Suzuki ने Swift और Dzire की कीमतों में बढ़ोतरी की है। फरवरी 2025 से तत्काल प्रभाव से नई कीमतें लागू हैं, जिसमें कुछ वेरिएंट्स पर ज्यादा इजाफा हुआ है, पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 15 Feb 2025, 6:11 PM IST

Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर कारों, स्विफ्ट हैचबैक (Maruti Suzuki Swift) और डिजायर सेडान (Maruti Suzuki Dzire), की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ये दोनों गाड़ियां अब चौथी जेनरेशन में आ चुकी हैं। फरवरी 2025 में, कंपनी ने इनकी कीमतों में 10,000 तक का इजाफा किया गया है। चलिए जानते हैं प्राइस हाइक से जुड़ी पूरी डिटेल के बारे में।

स्विफ्ट और डिजायर की कीमतों कितनी बढ़ोतरी?

फरवरी 2025 में मारुति सुजुकी डिजायर और स्विफ्ट की कीमतें बढ़ गई हैं। डिजायर की कीमत में 10,000 रुपये तक और स्विफ्ट की कीमत में 5,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। कंपनी ने इस बढ़ोतरी का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन इनपुट कॉस्ट बढ़ने को इसकी मुख्य वजह माना जा सकता है।

ये भी पढ़ें-Tata Curvv पर पहली बार मिल रही छूट; पेट्रोल, डीजल और EV सभी वेरिएंट्स पर होगी बचत

डिजायर की नई कीमतें

डिजायर के VXi पेट्रोल AMT और ZXi पेट्रोल AMT वेरिएंट की कीमत 10,000 रुपये बढ़ी हैं। बाकी वेरिएंट्स जैसे - LXi MT, VXi MT, ZXi MT, ZXi+ MT, ZXi+ AMT, VXi CNG MT और ZXi CNG MT की कीमतों में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये के बीच हो गई है।

स्विफ्ट की नई कीमतें

स्विफ्ट के AMT गियरबॉक्स वाले वेरिएंट्स (VXi AMT, VXi (O) AMT, ZXi AMT, और ZXi+ AMT) की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बाकी वेरिएंट्स (LXi MT, VXi MT, VXi (O) MT, ZXi MT, ZXi (O) MT, VXi CNG MT, VXi (O) CNG MT, ZXi CNG MT) की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.5 लाख रुपये के बीच हो गई है।

ये भी पढ़ें- Maruti Brezza हुई और भी सेफ! सभी वेरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग, देखिए ऐसी ही और कारों की लिस्ट

कोई और बदलाव?

डिजायर और स्विफ्ट एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं और इनका इंटीरियर भी लगभग एक जैसा है। डिजायर में 360-डिग्री कैमरा और सनरूफ जैसे कुछ प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। दोनों गाड़ियों में 1.2 लीटर Z-Series नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसका CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें- क्या हाइब्रिड कारें वाकई पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से बेहतर हैं? जानिए 5 बड़े फायदे और क्यों है यह स्मार्ट चॉइस!