ऑटोमोबाइल

Maruti से लेकर Hyundai ला रही हैं ये जबरदस्त नई कारें, कीमत हुई लीक

अब देश में नई-नई कारों के लॉन्च होने का सिलसिला तेज होने वाला है। भारत में अगले कुछ दिनों में नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं, अब अगर आप भी एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और थोड़ा इन्तजार कर सकते हैं तो यह रिपोर्ट आपके फायदेमंद साबित हो सकती है।

2 min read
Oct 12, 2022

देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और साथ ही कार बाजार में भी रौनक छाने लगी है। अब यह रौनक और भी बढ़ने वाली है क्योंकि अब देश में नई-नई कारों के लॉन्च होने का सिलसिला तेज होने वाला है। भारत में अगले कुछ दिनों में नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं, अब अगर आप भी एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और थोड़ा इन्तजार कर सकते हैं तो यह रिपोर्ट आपके फायदेमंद साबित हो सकती है। आइये जानते हैं उन कारों के बारे में जल्दी ही कार बाजार में दस्तक देंगी।

Hyundai Grand i10 Nios Facelift

हैचबैक कार सेगमेंट में Hyundai Grand i10 Nios एक पॉपुलर मॉडल है और अब यह कार एक दम नए अवतार में दस्तक देने जा रही है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। नए मॉडल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाहरी लुक से लेकर केबिन तक में नए बदलाव किये जायेंगे। इंजन की बात करें तो इसमें1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हो सकते हैं, इतना ही नहीं इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। माना जा रहा है कि इसे अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है। इस कार को 6 लाख रुपए से कम में पेश किया जा सकता है।


Maruti Suzuki New Swift

भारत में स्विफ्ट जितनी पॉपुलर है उतनी शायद ही कोई और कार अभी हो। यूथ से लेकर फैमिली क्लास को यह कार पसंद आती है। स्पेस से लेकर शानदार माइलेज इसमें देखने को मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति नई जनरेशन Swift पर काम कर रही है और इसे जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि नए मॉडल को अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। इसके बाहरी डिजाइन से लेकर केबिन तक में नयापन देखा जा सकता है। इतना ही नहीं नई स्विफ्ट के इंजन में कुछ उपडेट किये जायेंगे। इस कार को भी 6 लाख रुपए से कम में पेश किया जा सकता है।

Maruti Baleno Cross

Maruti Suzuki अब अपनी पॉपुलर हैचबैक कार Baleno का क्रॉस मॉडल लेकर आ रही है। सोर्स के मुताबिक इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। लेकिन भारत में क्रॉस मॉडल बहुत ज्यादा कामयाब नहीं होते। खैर Baleno Cross के डिजाइन में थोड़ा बहुत ही बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें स्पेस काफी अच्छा होगा। इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि नया मॉडल 8 लाख रुपए की शुरूआती कीमत में आ सकता है।

Published on:
12 Oct 2022 04:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर