
Royal Enfield sales goes down in October 2021
नई दिल्ली। अक्टूबर में त्यौहारी सीज़न होने के बाद भी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) कंपनी के 350 सीसी मोटरसाइकिल मॉडल्स की सेल में भारी गिरावट देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की पिछले महीने 350 सीसी सेगमेंट सेल में 29.67% की ईयर टू ईयर गिरावट देखने को मिली। यूनिट सेल की अगर बात की जाए, तो यह पिछले साल अक्टूबर में बिकी 60,851 यूनिट्स से घटकर अक्टूबर 2021 में 42,799 यूनिट्स ही रह गई है। Meteor 350 और CB 350 को छोड़कर दूसरे सभी 350 सीसी मॉडल्स की सेल में गिरावट हुई है। हालांकि कंपनी ने कुछ फायदा दर्ज करते हुए अक्टूबर 2021 में 66.47% की वृद्धि दर्ज करते हुए मंथ टू मंथ आधार पर सुधार भी किया है।
रॉयल एनफील्ड की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल की सेल में भी गिरावट
पिछले कुछ सालों से रॉयल एनफील्ड की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल Classic 350 को भी पिछले महीने सेल में नुकसान हुआ है। जहां पिछले साल अक्टूबर में इस मोटरसाइकिल की कुल 41,953 यूनिट्स बिकी थी, वही इस साल अक्टूबर में इसकी सिर्फ 19,728 यूनिट्स ही बिकी।
कंपनी की अन्य मोटरसाइकिल की सेल
अक्टूबर 2021 में कंपनी ने Meteor 350 की 7,851 यूनिट्स बेची। सेल्स के नज़रिए से Meteor 350 पिछले महीने कंपनी की सबसे सफल मोटरसाइकिल रही है। इस वजह से सितंबर 2021 में बेची गई 6,184 यूनिट्स के मुकाबले मंथ टू मंथ 26.96% की वृद्धि देखने को मिली है। दूसरी तरफ CB 350 ने वार्षिक रूप से सेल में 5 गुना से ज़्यादा वृद्धि दर्ज की है। पिछले साल अक्टूबर में 1,290 यूनिट्स के मुकाबले इस साल अक्टूबर में कंपनी ने 7,152 यूनिट्स बेची है। इससे मंथ टू मंथ की वृद्धि दोगुना से ज़्यादा हो गई है। Bullet 350 ने पिछले साल अक्टूबर में 11,203 यूनिट्स बेची थी, जिसके मुकाबले इस साल सिर्फ 5,822 यूनिट्स ही बेच पाई। इससे सेल में 48.03% गिरावट हुई है। वही Electra 350 ने पिछले साल अक्टूबर में 6,405 यूनिट्स बेची थी, जो इस साल अक्टूबर में गिरकर सिर्फ 2,246 यूनिट्स ही रह गई। इससे सेल में 64.935% गिरावट देखने को मिली है।
Published on:
18 Nov 2021 04:43 pm

बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
