
नई दिल्ली: अगर आप अपनी पुरानी कार चला-चला कर ऊब चुके हैं और लग्जरी कार चलाने का मज़ा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नई कार खरीदने में पैसे खर्च नहीं करने चाहिए बल्कि अपनी कार में कुछ गैजेट्स लगवाकर आप अपनी पुरानी कार को ही लग्जरी कार में कन्वर्ट कर सकते हैं। तो चलिए आज आप भी जान ही लीजिए कौन से हैं वो गैजेट्स जो आपकी कार को लग्जरी फील देते हैं।
कार फ्रिज
अगर आप अपनी कार में कोल्डड्रिंक वगैरह रखते हैं तो आपके लिए कार फ्रिज बेहतरीन ऑप्शन रहेगा। ये फ्रिज आसानी से आपकी कार में फिट हो जाता है। इस फ्रिज को आपकी कार से ही पावर सप्लाई मिलती है और आप इसे 2,000 से 2,500 रुपये में आसानी से खरीद सकते हैं।
नियॉन लाइटिंग
नियॉन लाइटिंग देखने में बेहद ही आकर्षक लगती हैं। अगर आपको भी ये पसंद हैं तो आप इन्हें अपनी कार की रूफ में अटैच करवा सकते हैं। ये लाइटिंग बेहद ही सस्ती होती है साथ ही इसकी कीमत भी 1000 से 1500 रुपये के बीच होती है।
कार एयर फ्रेशनर
अगर आप अपनी कार को हमेशा फ्रेश रखना चाहते हैं तो आपके लिए इलेक्ट्रॉनिक कार ह्यूमिडिफायर बेहतरीन गैजेट साबित होगा। ये आपकी कार को ना सिर्फ महकाता है बल्कि इसे फ्रेश भी रखता है।
एलईडी डिस्प्ले
अगर आप कार में थोड़ा एंटरटेनमेंट चाहते हैं तो इसमें एलईडी डिस्प्ले लगवा सकते हैं, ये डिस्प्ले बेहद ही आसानी से खरीदा जा सकता है। आप इन्हें 3,000 से 4,000 रुपये में खरीद सकते हैं।
Published on:
30 Sept 2019 04:29 pm

बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
