5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में दनादन बिकी ये तीन SUV! लिस्ट में 28km का माइलेज देने वाला मॉडल भी है शामिल

    कार निर्माता कंपनियों ने पिछले महीने (September 2022) की बिक्री के नतीजे जारी किये हैं। यहां हम आपको उन 3 SUV के बारे ने जानकारी दे रहे हैं जिनकी बिकी टॉप पर रही है।

2 min read
Google source verification
top_3_suv.jpg


भारतीय कार बाजार में मिड-साइज़ कॉम्पैक्ट SUV की भी डिमांड इन समय काफी तेजी से बढ़ रही है। अगर प्रोडक्ट अच्छा हो तो उसे लोग आसानी से स्वीकार कर लेते हैं। इस सेगमेंट में इस समय कई अच्छे ऑप्शन आपको देखने को मिल जायेंगे। कार निर्माता कंपनियों ने पिछले महीने (September 2022) की बिक्री के नतीजे जारी किये हैं। हाल ही में मारुति सुजुकी ने नई ग्रैंड विटारा को लॉन्च किया और अब तक 53 हजार से ज्यादा लोग इसे बुक करवा चुके हैं। यहां हम आपको उन 3 SUV के बारे ने जानकारी दे रहे हैं जिनकी बिकी टॉप पर रही है।


Hyundai Creta

भारत में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta)को का जलवा अभी तक कायम है। लगातार इसकी बिकी में इजाफा भी हो रहा है। पिछले महीने इसकी कुल मिलाकर 12,866 यूनिट की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल की इसी सितम्बर महीने में कंपनी 8,193 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 57% ज्यादा है। बिक्री के मामले में यह इस सम्स्य बिक्री के मामले में यह टॉप पोजीशन पर है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 10.44 लाख रुपये से शुरू होती है।


Kia Seltos

मिड साइज़ कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में किआ सेल्टोस (Kia Seltos) की पोजीशन भी इस समय काफी मजबूत है। बिक्री की बात करें तो कंपनी ने पिछले महीने इसकी 11,000 यूनिट की बिक्री हुई है जबकि बीते साल कंपनी ने इसकी 9,583 यूनिट्स ही बेची, इससे सालाना आधार पर 15% की बढ़ोतरी दर्ज की। बिक्री के मामले में यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। इसकी दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Suzuzki Grand Vitara

हाल ही में आई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को जबरदस्त रेस्पोंस मिल रहा है।बिक्री की बात करें तो पिछले महीने इसकी केवल 4,769 यूनिट की बिक्री हुई। इस गाड़ी पर करीब 53 हजार से ज्यादा की बुकिंग्स चल रही है और इस पर 4-5 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 10.45 लाख रुपये से लेकर 19.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच तय की गई है।