25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सस्ते में मिल रही है 400 CC वाली ये धांसू Triumph बाइक; कंपनी ने घटाई कीमत, ऑफर सीमित समय के लिए

Triumph Speed T4: लुक के मामले में ट्रायम्फ स्पीड टी4 अपने बड़े भाई Speed 400 की तरह है। दोनों बाइक में हेडलैंप, टेल लैंप, राइडिंग पोस्चर और सीट एक जैसे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 16 Dec 2024, 6:28 PM IST

triumph speed t4

Triumph Speed T4: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने हाल ही में अपनी बाइक Triumph Speed T4 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब ब्रांड ने इस बाइक की कीमत में कटौती का भी एलान कर दिया है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो ये सही समय हो सकता है। चलिए जानते हैं इससे जुड़ी डिटेल्स के बारे में।

Triumph Speed T4 को 2 महीने पहले ही लॉन्च किया गया था, वहीं अब इसके प्राइस में 18 हजार रुपये की कटौती कर दिया है। इस कटौती के बाद इसकी प्रभावी कीमत 1.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो गई है।

यह भी पढ़ें– बीच रास्ते में खत्म हो जाए पेट्रोल; तो घबराएं नहीं, ऐसे ऑनलाइन करें ऑर्डर, वहीं मिलेगी डिलीवरी

Triumph Speed T4 Look: कैसी है ये बाइक?

लुक के मामले में ट्रायम्फ स्पीड टी4 अपने बड़े भाई Speed 400 की तरह है। दोनों बाइक में हेडलैंप, टेल लैंप, राइडिंग पोस्चर और सीट एक जैसे हैं। इसके अलावा, दोनों मोटरसाइकिलों में एक ही तरह का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल जाता है। यह तीन कलर ऑप्शन पर्ल मेटैलिक व्हाइट, कॉकटेल वाइन रेड और फैंटम ब्लैक में बिक्री क्र लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें– एक महीने में 10 हजार से भी ज्यादा लोगों की ड्रीम कार बनी MARUTI की ये गाड़ी; 34 का माइलेज, कीमत मात्र 5.55 लाख रुपये

Triumph Speed T4 Engine: ट्रायम्फ स्पीड टी4 का इंजन?

Triumph Speed T4 को 399cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस किया गया है, जो 7,000rpm पर 31 PS की पावर और 5000rpm पर 36 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और डुअल-चैनल ABS के साथ कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें– 10 लाख रुपये का बजट है? तो घर ला सकते हैं ये 3 नई कार; धांसू फीचर्स, सेफ्टी भी जबरदस्त, लिस्ट में Skoda भी शामिल