3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yamaha MT-09 Bike : यामाहा ने भारत में लॉन्च की 847cc की ये दमदार बाइक, कीमत उड़ा देगी होश

Yamaha MT-09 Bike : भारत में मिड साइज बाइक्स का मार्केट तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते विभिन्न आॅटोमोबाइल कंपनियां ....

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Nov 25, 2017

Yamaha MT-09 Bike ,Yamaha lowest price bike, Yamaha top model, Yamaha bikes offer, Yamaha resale bike, Yamaha bike value,

Yamaha MT-09 Bike ,Yamaha lowest price bike, Yamaha top model, Yamaha bikes offer, Yamaha resale bike, Yamaha bike value,

Yamaha MT-09 Bike : : भारत में मिड साइज बाइक्स का मार्केट तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते विभिन्न आॅटोमोबाइल कंपनियां भारत में अपने नए—नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने में लगी हुई है। इसी तर्ज पर जापानी टू—व्हीलर कंपनी यामाहा ने भारत में बेहतरीन लुक के साथ दमदार फीचर वाली MT-09 बाइक को लॉन्च किया है। दिल्ली एक्सशोरूम में इसकी कीमत 10,88,122 रुपए रखी गई है।

तीन कलर आॅप्शन में आई ये बाइक Yamaha MT-09
यामाहा की यह बाइक तीन कलर आॅप्शन (ब्ल्यू ग्रे सॉलिड, परपल ब्ल्यू और मैट डार्क ग्रे) में आई है। ये कलर इस बाइक को फंकी लुक प्रदान करते है। कंपनी ने इस बाइक में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए है। आपको बता दें यामाहा इस बाइक को भारत में निर्यात करेगी, जो कि पूरी तरह से भारत के बाहर तैयार हुई है। कंपनी का कहना है कि इस बाइक को भारत में यामाहा के चुनिंदा डीलरशिप शोरूम पर बेचा जाएगा।

इंजन और पॉवर स्पेसिफिकेशन
चूंकि जब बाइक की कीमत इतनी अधिक है तो निश्चित रूप से इस बाइक के फीचर भी काफी दमदार होंगे। यामाहा ने MT-09 मोटरसाइकिल 847cc का 3-सिलेंडर वाला इंजन लगाया है जो कि 10000 rpm पर 113.4 bhp पावर और 8500 rpm पर 87.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6—स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

इन बाइक्स से होगा मुकाबला
कंपनी का कहना है कि इस बाइक खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कि 500-600cc क्षमता वाली बाइक्स को पसंद करते है। भारतीय मार्केट में यह बाइक पहले से मौजूद ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल RS और कावासाकी Z900 जैसी बाइक्स को कड़ी चुनौत पेश करेगी। बता दें यामाहा के पोर्टफोलियो में अभी ज्यादा बाइक्स नहीं है लेकिन कंपनी का कहना है कि आने वाले कुछ वर्षों में यामाहा की कई सारी स्पोर्ट्स बाइक्स को भारत में लांच किया जाएगा।

बाइक के लॉन्चिग के मौके पर यामाहा मोटर्स इंडिया की सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रॉय कुरियन ने कहा कि यामाहा अपनी बाइक में वो सभी चीज़ें देती है जो एक मोटरसाइकल का शौकीन चाहता है। हमें खुशी है कि दुनिया में सफलता पाने के कुछ समय बाद ही इस बाइक के भारत में लॉन्च किया गया है।

Story Loader