
सरयू घाट पर 18 हजार वालंटियर जलाएँगे 16 लाख दीप........अवध विश्वविद्यालय की बड़ी तैयारी
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव भव्यता इस बार दूर दूर तक छटा बिखेरेगी। सरयू तट स्थित राम की पैड़ी के साथ इस बार सरयू घाट पर लगभग 1 किलों मीटर के घाटों पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। अवध विश्वविद्यालय के द्वारा इस बात को लाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए 18 हजार वालंटियर को तैयार कर रहे हैं।
राम की पैड़ी और सरयू घाट पर जलाये जाएंगे दीप
अयोध्या के सरयू तट पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव के आयोजन की तैयारी में आज डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश क्रम में दीपोत्सव नोडल अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने राम की पैड़ी के सभी घाटों का निरीक्षण किया। और हर घाटों की लम्बाई व चौड़ाई को देखते हुए पदाधिकारियों के साथ दीए बिछाने की योजना पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने वालंटियर्स के दीए बिछाने व जलाने की पूरी प्रक्रिया से अवगत होते हुए पदाधिकारियों से तेजी के साथ क्रियान्वयन करने का निर्देश प्रदान किया।
छठे दीपोत्सव में होगा पांचवा वर्ल्ड रिकॉर्ड
दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के दिए गए निर्देशक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। इस बार के दीपोत्सव में प्रदेश शासन द्वारा 14 लाख 50 हजार का लक्ष्य दिया गया है। विश्वविद्यालय के 18 हजार से अधिक वालंटियर्स सभी घाटों पर 16 लाख से अधिक दीए बिछायेंगे व जलायेंगे। पूरे दीपोत्सव को भव्यता देने के लिए कमेटियां बना दी गई है। सभी अपने-अपने कार्यों का निष्पादन तेजी के साथ कर रहे है। उन्होंने बताया कि पौराणिक नगरी अयोध्या प्रभु श्रीराम के नाम से जानी जाती है। यहां का दीपोत्सव की पूरे विश्व में चर्चा है। इस बार का छठवां दीपोत्सव एतिहासिक होगा। विश्वविद्यालय के वालंटियर्स पूरी मुस्तैदी के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। पुनः पांचवी बार गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करायेंगे।
Published on:
07 Sept 2022 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
