31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मार्ट सिटी अयोध्या के निर्माण में सीएम योगी पर अखिलेश का ऐसा आरोप, लोगों के उड़ गए होश

अखिलेश यादव ने लगाया आरोप कहां विश्व नगरी बन रही अयोध्या में भाजपा के ही ठेकेदार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 4 Jul 2023, 10:16 PM IST

विश्व की अच्छी नगरी बनाए जाने के दावे पर अखिलेश यादव का बयान

विश्व की अच्छी नगरी बनाए जाने के दावे पर अखिलेश यादव का बयान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे थे इस दौरान अयोध्या के विकास पर यूपी सरकार को तंग कसा है उन्होंने कहा कि विकास वह होता है जो आंखों को अच्छा लगे, आज कहां पर आंखों से देखने पर अच्छा लग रहा है सड़क के वही पूरा वही कीचड़ और जहां से मैं चला हूं वहां से सड़कों पर सांड ही सांड दिखाई दे रहे थे।

अयोध्या को विश्वस्तरीय बनाने का प्लान नहीं

वही अयोध्या विश्व की अच्छी नगरी बनाए जाने के दावे पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह अच्छी बात है कि विश्व की अच्छी नगरी बने लोगों को सहूलियत मिले, सुविधाएं मिले लेकिन लोगों पर टैक्स ना हो। और इस सरकार के कोई ऐसे कार्य नहीं दिख रहे हैं जो विश्वस्तरीय का हो। वही सलाह देते हुए कहा कि अच्छे निर्माण के लिए अच्छा आर्किटेक्ट हो अच्छा टाउन प्लानर हो अच्छा कांट्रैक्टर हो तो विश्व स्तरीय चीजें बनेगी। लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी के ही लोग ठेकेदार होंगे उन्हीं के आर्किटेक्ट होंगे तो यह नगरी विश्व स्तरीय नहीं बनेगी, न जाने कौन से स्तर की नगरी बनेगी।

भाजपा में भू माफियाओं की बाढ़

2024 के चुनाव में बोले अखिलेश यादव ने कहा रीजनल पार्टियां हर जगह भाजपा का मुकाबला कर रही है। मुझे उम्मीद है सभी विपक्षी पार्टी साथ बैठ रहे हैं और रीजनल पार्टियों का साथ कांग्रेस भी देगी। तो वही कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाजवादियों को बहुत बुरा भला कहते हैं लेकिन आज मैं बड़ी जिम्मेदारी से बता रहा हूं कि सबसे बड़ी भूमाफिया वाली पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। अयोध्या गोंडा गोरखपुर लखनऊ बस्ती की रजिस्ट्री आज चेक कर लें। कहा कि तो सबसे ज्यादा खेल जमीनों पर किसी ने किया तो वह भारतीय जनता पार्टी है और जब से सत्ता में आई है सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी बन गई है।