
Deepotsav : अयोध्या के दीपोत्सव में जलाए जाएंगे गाय के गोबर से बने एक लाख दीप
अयोध्या. Deepotsav रामनगरी में इस बार पांचवा दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। बताया जा रहा है कि इस बार दीपोत्सव पहले से ज्यादा भव्य होगा। दीप जलाकर नया कीर्तिमान बनाया जाएगा। कुल 7.50 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी इसमें शामिल होंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दीपोत्सव के दिन ही वह रामनगरी आएंगे। राम जन्मभूमि पर मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद वह पहली बार अयोध्या आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार दीपोत्सव के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री व यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बार दिवाली चार नवंबर को है और दीपोत्सव का कार्यक्रम उसके दो दिन पूर्व धनतेरस पर संभावित है।
कई परियोजनाओं की देंगे सौगात-
अयोध्या आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सकते हैं। दीपोत्सव के केर्यक्रम के दौरान ही रामायण क्रूज का उद्घाटन कराने की तैयारी है। दीपोत्सव में अहम भूमिका निभाने वाले एक अधिकारी का कहना है कि दिपोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के आने पर विचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- राम जन्मभूमि परिसर से सटे भूमि को कराया गया खाली
अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी सरकार-
दिपोस्तव पहले से भी भव्य होगी और इस बार पहले से ज्यादा दीप जलाकर सरकार अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ना चाहेगी। 2017 में दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। तब से लगातार प्रतिदिन दिये जलाकर नए रिकॉर्ड बनाए गए। 2017 में 1.87 लाख दीये, 2018 में 3.11 लाख दीये, 2019 में 4.51 लाख दिये, 2020 में 5.51 लाख दिये जलाए गए थे। इस कीर्तिमान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। इस वर्ष भी नया रिकॉर्ड बनेगा। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का कहना है कि इस बार दीपोत्सव में 7.50 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इस काम में अवध विश्वविद्यालय के 7500 वालंटियर एक बार फिर लगेंगे। इस बार पांचवां दीपोत्सव कार्यक्रम होगा।
Published on:
08 Sept 2021 10:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
