26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्रोच्चारण से गूंजा हनुमानगढ़ी, दिवाली पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

-अयोध्या के विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के जारी किए निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 14 Nov 2020, 2:09 PM IST

मंत्रोच्चारण से गूंजा हनुमानगढ़ी, दिवाली पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

मंत्रोच्चारण से गूंजा हनुमानगढ़ी, दिवाली पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

अयोध्या. शुक्रवार को पूरी दुनिया की निगाहें अयोध्या के दीपोत्सव पर लगी हुई थी। यूपी के सीएम योगी का सपना साकार हो गया। दीपोत्सव ने एक बार फिर नया रिकार्ड बनाया। 584572 दीये जलाकर दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया। शनिवार सुबह अयोध्या का हनुमानगढ़ी मंदिर मंत्रोच्चारण से गूंज उठा। दीपावली के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह सुबह अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर गए और हनुमान की आरती कर यूपी की जनता के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद अफसरों संग बैठक कर अयोध्या के विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।

हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा अर्चना के बाद सीएम योगी कारसेवकपुरम पहुंचे। वहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में अयोध्या के वरिष्ठ संत भी मौजूद रहे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहाकि, अयोध्या की जनता को नया त्योहार मिल गया है। दीपोत्सव अयोध्या के जीवन का हिस्सा बन चुका है। 14 वर्षों बाद प्रभु राम अयोध्या लौटे तो जो प्रसन्नता मनाई गई उसी का प्रतिफल दीपों का त्योहार है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरयू तट के निकट नवनिर्मित घाट व जलप्रवाह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर किए कार्यों की समीक्षा की और वॉल पेंटिंग की तारीफ भी की।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग