अयोध्या

पहली बार कार्तिक पूर्णिमा पर रात को 1:00 बजे खोला गया अयोध्या के मंदिरों का पट, जानिए पुरा मामला

राम नगरी अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को लेकर जिला प्रशासन ने मठ मंदिरों से मांगी थी सहमति

2 min read
Nov 08, 2022
पहली बार कार्तिक पूर्णिमा पर रात को 1:00 बजे खोला गया अयोध्या के मंदिरों का पट, जानिए पुरा मामला

अयोध्या. कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम नगरी अयोध्या पहुंचे हैं। रात्रि के 12:00 बजे के बाद से ही पवित्र सरयू नदी में स्नान के बाद दर्शन पूजन प्रारंभ हो गया। और लगभग 1:00 बजे अयोध्या के मंदिर नागेश्वरनाथ व हनुमानगढ़ी के पट को खोल दिया गया था। सुबह 4:00 बजे अन्य मंदिरों के भी पट खुल गए। लेकिन सुबह 8:10 पर सूतक लगते ही सभी मंदिरों के पट पुनः को भी बंद कर दिया गया। अयोध्या के प्रमुख मंदिर राम जन्मभूमि, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को 8:10 के बाद दर्शन के ही वापस आना पड़ा इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती रही।

1 घंटे बढ़ाया गया रामलला के दर्शन की अवधि

कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर पहली बार चंद्रग्रहण भी लग रहा है। और देर शाम 5:10 पर ग्रहण का मुख्य काल आरंभ होगा और 6:19 पर ग्रहण मोक्ष प्राप्त यानी समाप्त होगी। जिसके बाद पूरा मंदिरों की साफ-सफाई अब भगवान को विधि विधान पूर्वक अभिषेक और पूजन के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा जो कि देर रात में 10:00 बजे तक दर्शन चलेगा लेकिन राम जन्मभूमि ग्रहण काल को देखते हुए 7:00 बजे बंद होने के समय को पहली बार 1 घंटे के लिए अतिरिक्त समय दर्शन के लिए दिया जा रहा है यानी कि ग्रहण के बाद अब राम जन्मभूमि में भी लगभग 1 घंटे रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच सकेंगे।

प्रशासन के निवेदन पर मंदिर संचालक ने खोले द्वार

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए सूतक और ग्रहण को लेकर अयोध्या जिला प्रशासन अयोध्या के प्रमुख मंदिर नागेश्वरनाथ के पट को खोले जाने और दर्शन कराए जाने का निवेदन किया था भक्तों की आस्था और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर के संचालक उनक द्वारा रात लगभग 1:00 बजे मंदिर के पट खोल दिया था। और बड़ी संख्या में जो सभी स्नान के बाद जलाभिषेक और दर्शन पूजन की कर सके।

सूतक से पहले श्रद्धालुओं को मिला भगवान का दर्शन

श्री रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा है आज का दिन बहुत ही शुभ दिन माना जाता है लेकिन आज के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है जिसके कारण से भगवान का दर्शन कुछ समय तक लोगों को मिल सका है वही बताया की जानकारी मिली है कि आज अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर हनुमानगढ़ी सहित अन्य प्रमुख मंदिर देर रात्रि को दिए गए थे लेकिन रामलला का मुख्य द्वार सुरक्षा के कारण 6:30 बजे खोल दिया गया। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किया लेकिन 8:00 बजे सूतक काल के शुरू होते ही मंडे को बंद कर दिया जाए अबे शाम लगभग 7:00 बजे खोला जाएगा। वही कहा कि कार्तिक पूर्णिमा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं लेकिन सूतक काल के कारण भगवान के दर्शन नहीं हो सके।

Published on:
08 Nov 2022 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर