
इस मामले में व्यापारी के दुकान पर एवं आसपास लगे सीसी कैमरे से लुटेरों की पहचान हो सकी। वहीं लुटेरों के गांव के ही एक व्यक्ति ने इनकी पहचान कर ली, जिससे पुलिस लुटेरों तक पहुंचने में सफल रही।
कोतवाल वृद्धिचंद गुर्जर ने बताया कि शहर के बाजार नं.2 में हीरा ट्रेडर्स के मालिक हीरालाल सिंधी सोमवार रात दुकान से दिन भर का कलेक्शन करीब 4.79 लाख रुपए लेकर स्कूटी से शास्त्रीनगर स्थित अपने घर जा रहे थे। इस दौरान शास्त्रीनगर में पाटनी मेडिकल के निकट बाइक पर दो लुटेरे मिले। आरोपितों व्यवसायी को रोगा व बैग छीन कर भाग छूटे। बाइक बिना नंबरी और काले रंग की थी। पुलिस ने वारदातस्थल व व्यापारी के दुकान के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों से फुटेज खंगाले। इससे पुलिस के हाथ लुटेरों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग लगे। इसी के आधार पर पुलिस ने दांथल क्षेत्र से भगवान (20) पुत्र भैरूलाल जाट नामक युवक को मंगलवार सुबह ही हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने वारदात को कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वारदात में दांथल के ही शंकर लाल पुत्र प्रेम जाट एवं भैरू पुत्र बद्री लाल जाट भी शामिल थे। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
ऐसे हुआ पर्दाफाश
लूट की वारदात होने के साथ ही पुलिस पूरी तरह से सर्तक हो गई। पुलिस ने जहां चारों ओर नाकाबंदी कर दी वहीं वारदातस्थल एवं हीरालाल सिंधी के दुकान एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी रातों-रात खंगालना शुरू कर दिया। दुकान के सीसीटीवी के फुटेज में दुकान के सामने ही करीब दो ढाई घंटे से तीन लोगों के बैठे होने और उनसे हीरालाल के ड्राइवर भंवर लाल जाट के बातचीत की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने भंवरलाल से पूछताछ की तो उसने बताया कि ये तीनों उसी के गांव दांथल के रहने वाले है। इसमें से शंकर जाट पूर्व में हीरालाल सिंधी के यहां कुछ दिन काम कर चुका था। इस पर पुलिस ने तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। जिसमें से भगवान लाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसने वारदात करना कबूल ली।
दुकान से ही लगे थे साथ
शंकरलाल हीरालाल के यहां काम कर चुका था तो उसे इस बात की जानकारी थी कि वह दुकान से शाम सात-साढ़े सात बजे के बीच में दिन भर का केश लेकर घर जाता है। इसी लिहाज से वे शाम को ही आकर सामने बैठ गए। किसी कारण से हीरालाल सोमवार को दुकान से लेट गया और वे भी दुकान से ही इसके पीछे लग गए। मौका पाकर युवकों ने लूट को अंजाम दे दिया। पुलिस अभी इनसे लूट की राशि के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
Published on:
04 Jul 2017 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
