8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photos:राममय हुई पूरी अयोध्या! रामलला के बाल लीला से लेकर राज्याभिषेक तक दीवारों पर बनी छवि, देंखे मनमोहक तस्वीरें

भगवान श्रीराम जब 14 वर्ष के वनवास के बाद अवध पुरी लौटे तो उनके स्वागत में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। समस्या ये हुई कि भगवान राम का दर्शन एक साथ सब करना चाह रहे थे। ऐसे में श्रीराम ने महामाया का आह्वान किया और प्रत्येक नागरिक को वह एक साथ भगवान के अगणित रूप में दिखने लगे।

2 min read
Google source verification
ram_lila1.jpg

देश के 50 कलाकारों द्वारा अयोध्या नगरी को भगवान राम की बाल लीला से लेकर राज्याभिषेक तक की छवी से सजाने की तैयारी चल रही है। रेत शिल्क के विश्व प्रसिद्ध कलाकार डॉक्टर सुदर्शन पटनायक अपने सात सहयोगियों के साथ सरियों के तट पर राम की छवि के साथ विश्व कीर्तिमान बनाएंगे।

ram_lila2.jpg

22 जनवरी को अयोध्या धाम की प्रमुख दीवारों पर वॉल पेंटिंग कार्यशाला, सरयू नदी के तट पर भगवान राम पर आधारित रेत शिल्प के अलावा राम बाल लीला, कलाकृतियों की प्रदर्शनी, मेंहदी एवं फूलों की वाटिका और फोटोग्राफी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

ram_lila3.jpg

18 जनवरी से ये कार्यक्रम पूरी गति से शुरू हो चुके हैं और प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी यह अनवरत जारी रहने वाले हैं। इसके चलते नगर की हर दीवार, हर अटारी, हार गुम्बद, हर गली गली में सड़क सड़क सरयू का हर एक तट राम की छवि में समा गया है।

ram_lila4.jpg

प्रदेश के कई जिलों में लगभग 40 कलाकारों द्वारा वॉल पेंटिंग की जा रही है। इसके अलावा महर्षि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर महर्षि वाल्मीकि की ब्रांज की प्रतिमा, सूर्यकुंड पर भगवान सूर्य एवं गणेश कुंड पर भगवान गणेश की ओडिशा सैंड स्टोन की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है।

ram_lila5.jpg

अयोध्या के दीवारों पर राम भगवान राम के बाल लीला से लेकर राज्याभिषेक तक की तस्वीरें बनाई जा रही हैं।

ram_lila6.jpg

नयाघाट स्थित सरयू नदी के तट पर ओडिशा के अंतरराष्ट्रीय रेतशिल्प कलाकार पद्मश्री डॉ. सुदर्शन पटनायक अपने सात सहयोगी कलाकारों के साथ भगवान श्रीराम एवं रामचरित आधारित रेतशिल्प कला शिविर का आयोजन करेंगे, जिसे विश्व रिकार्ड में दर्ज कराया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश