
राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे आरोप को लेकर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष का बड़ा बयान
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ रविंद्र नारायण सिंह भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन करने अयोध्या पहुंचे इस दौरान परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण का जायजा भी लिया। तो वही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात की इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मिलिंद परांडे, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह व सदस्य डॉ अनिल मिश्रा भी मौजूद रहे।
विहिप के नवीन अध्यक्ष ने मंदिर निर्माण कार्य की ली जानकारी
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जायजा लेने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के नवीन अध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ रविंद्र नारायण सिंह अयोध्या दौरे पर पहुंचे जहां सुबह सरयू नदी में स्नान के बाद श्री राम लला के दरबार में दर्शन पूजन किया तो वही दौरान मंदिर निर्माण को लेकर बनाये जा रहे नींव के कार्य की जानकारी ली। दौरान राम जन्मभूमि परिसर में खुदाई के दौरान मिले अवशेषों का भी निरीक्षण किया। जिसके बाद मंदिर निर्माण कार्यशाला भी पहुंचे। जहां विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष व राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराई। वहीं देर शाम सरयू आरती में भी शामिल हुए।
नहीं आया प्राकृतिक बाधा तो 2023 में स्थाई मंदिर में विराजमान होंगे रामलला : विहिप
अयोध्या पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के नवीन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह ने बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद आज मैं पहली बार अयोध्या का भ्रमण कर रहा हूँ और आज मैंने राम जन्मभूमि के कार्यस्थल पर गया था राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और मुझे बहुत ही खुशी है बहुत ही अच्छे तरीके से कार्य प्रगति पर है और हम लोग समझते हैं कि इसी प्रकार से कोई प्राकृतिक अड़चन नहीं आया 2023 के अंत तक भगवान श्री रामलला को मंदिर में स्थापित कर देंगे तो वही ट्रस्ट पर लगाए जा रहे आरोप को लेकर बताया कि कोई भी कार्य जब अच्छा किया जाता है तो साथ में उसके कुछ लोग ऐसे होते ही हैं। मैं पूछता हूं कि वह अपने भाइयों से जो आरोप लगाते हैं क्या उन्होंने कभी सोचा है कि 45 वर्षोंं से मेहनत कर रहे हैं उसमें उन्होंने कितना मदद किया है। जब आप लोग ने कोई मदद नहीं किया तो आपको कोई अधिकार भी नहीं बनता की हमारी बातों पर आरोप लगाने का। वही कहा कि यह बात सही है कि हम समाज में काम करते हैं तो हमें सब कुछ देखना चाहिए लेकिन यह भी सही है कि आपका भी दायित्व तभी बनता है जब आप किसी प्रकार का कार्य किया हो। राम मंदिर के बाद काशी और मथुरा को लेकर बताया कि आप बहुत ही बड़ा देश है अब इसमें अनेकता बहुत है और अनेकता को एकता में लाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है किसी भी सत्ता के लिए इसलिए मेरे विचार से सब साधे सब सधे सब साधे सब जाए इसलिए जो पहले हमें मिला है उसे पहले पूरा करना है।
Published on:
01 Sept 2021 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
