अयोध्या

फैजाबाद में हारी भाजपा अयोध्या में रही आगे, जानिए किस विधानसभा में कितने वोट मिले

Lok Sabha Result 2024: उत्तरप्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन की चर्चा तो सब जगह हो ही रही है, इसमें भी सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या यानी फैजाबाद सीट को लेकर हो रही है। जाहिर है कि फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन को मिले वोटों का तुलनात्मक विश्लेषण उत्तर प्रदेश में हुए उलटफेर को समझने में मददगार हो सकता है।

less than 1 minute read
Jun 09, 2024
बीजेपी के लिए राम मंदिर मुद्दा नहीं आया काम

Lok Sabha Result 2024: देशभर में अयोध्या यानी फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार की चर्चा हो रही है, जहां 500 साल बाद राममंदिर बना और रामलला अपने घर में लौटे। इस सीट पर भाजपा की हार ने सबको चौंका दिया है। लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर यदि कहीं हुआ है तो वह है उत्तरप्रदेश। राज्य की 80 सीट में से 2019 में 62 सीट पर जीतने वाली भाजपा को इस बार 33 सीट मिली हैं, तो 2019 में 5 सीट पाने वाली समाजवाटी पार्टी 37 सीट हासिल करने में कामयाब हुई है। कांग्रेस की स्थिति सुधरी है। 2019 में मात्र एक सीट पाने वाली कांग्रेस इस बार 6 सीट अपने नाम करने में सफल रही है।

उत्तरप्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन की चर्चा तो सब जगह हो ही रही है, इसमें भी सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या यानी फैजाबाद सीट को लेकर हो रही है। जाहिर है कि फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन को मिले वोटों का तुलनात्मक विश्लेषण उत्तर प्रदेश में हुए उलटफेर को समझने में मददगार हो सकता है।

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीट

दरअसल, फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीट आती हैं। इनमें से विशेष रूप से अयोध्या विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह इस क्षेत्र में 4,667 वोट से प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद से आगे रहे हैं, जो कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में हालांकि इस बार पिछले 2019 के चुनाव की तुलना में भाजपा की बढ़त प्रतिद्वंद्वी से कम रही। भाजपा को सबसे बड़ा झटका बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में लगा, जहां पार्टी 29,684 वोट से पीछे रही। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद से 54,567 वोट से पराजय मिली है।

Updated on:
09 Jun 2024 01:21 pm
Published on:
09 Jun 2024 01:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर