
CM Yogi Adityanath inaugurate Lata Mangeskar chowk in Ayodhya
सुरों की देवी और सबकी दीदी के जन्मदिन पर 28 सितंबर को अयोध्या के सरयू तट स्थित भारत रत्न लता मंगेशकर चौक का शुभारंभ हो गया है। ये शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। शुभारंभ से पहले सीएम योगी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि "संगीत जगत की अप्रतिम हस्ताक्षर, लोकप्रिय पार्श्व गायिका, अपने सुरों से संगीत जगत को समृद्ध करने वाली सुर साम्राज्ञी, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि! आप हम सभी की स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगी।" वहीं, साधु-संतों ने कहा कि तला मंगेशकर चौक का कोई विरोध नहीं है।
साधुओं ने कही ये बात
बता दें कि बुधवार की सुबह सीएम योगी सुबह करीब साढ़े दस बजे अयोध्या पहुंचे और यहां उन्होंने लता मंगेशकर चौक का शुभारंभ किया। इस मौके पर वीणा की डिजाइन तैयार करने वाले राम सुतार भी समारोह में पहुंचे। इस अवसर पर अयोध्या के संतों ने कहा कि लता मंगेशकर भारत रत्न हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम के बहुत भजन गाए हैं। उसके लिए हम सभी संत आए हुए हैं। लता मंगेशकर चौक के विरोध पर संतों ने कहा कि इस चौक का कोई विरोध नहीं है। बता दें कि कुछ खबरें आई थीं कि इसका साधु-संत विरोध कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
वहीं लता मंगेशकर चौक का शुभारंभ होने की खुशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार सुबह करीब आठ बजे ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि "लता दीदी की जयंती पर उन्हें नमन। ऐसा बहुत कुछ है, जो मुझे याद है... अनगिनत बातचीत में वो मुझ पर स्नेह बरसाता रही हैं। मुझे खुशी है कि आज अयोध्या में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। यह उनके प्रति एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।"
Published on:
28 Sep 2022, 12:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.