
CM Yogi Adityanath In Ayodhya : अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ सरयू तट के किनारे कर रहे हैं निरीक्षण
अयोध्या : अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) शनिवार की सुबह 11:15 बजे अयोध्या पहुंच गए हैं . सीएम योगी का अयोध्या एयरपोर्ट( Ayodhya Airport ) पर जिले के भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया . जिसके बाद सीएम योगी अपने विशेष वाहन से अयोध्या एयरपोर्ट से सरयू तट के किनारे पहुंचकर मीरापुर दोआबा में भगवान श्री राम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं . जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath In Ayodhya ) दिगंबर अखाड़ा ( Digambar Akhada ) पहुंचेंगे और राम मंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष परमहंस रामचंद्र दास को श्रद्धांजलि देंगे .
दिवंगत परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में कर रहे हैं शिरकत
बताते चले कि आज स्वर्गीय परमहंस रामचंद्र दास ( Paramhans Ram Chandra Das ) की पुण्यतिथि है और प्रत्येक वर्ष दिगंबर अखाड़े में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होता है सीएम योगी आदित्यनाथ दिगंबर अखाड़ा में एक विशेष अतिथि ग्रह का उद्घाटन भी कर रहे हैं . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर से लेकर शाम 3:00 बजे तक अयोध्या में रहेंगे जिसके बाद वह अयोध्या एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे .
Published on:
03 Aug 2019 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
