अयोध्या

सीएम योगी को अयोध्या चुनाव के लिए अधिकारी नहीं-संतों के साथ लेना होगा निर्णय : वेदांती

भाजपा के पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती ने कहा अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ तो बढ़ेगा अयोध्या की विकास

2 min read
Jan 15, 2022
सीएम योगी को अयोध्या चुनाव के लिए अधिकारी नहीं-संतों के साथ लेना होगा निर्णय : वेदांती

अयोध्या. 2022 विधानसभा चुनाव में इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम नगरी अयोध्या सीट से चुनाव लड़ेंगे जिसको लेकर अयोध्या की लोगों में उत्साह है तो वही साधु-संत ने भी इस बार योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ाने के लिए संतों ने तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब अयोध्या के संतो के साथ बैठकर विचार करना होगा। दरसल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा है कि अभी तक सिर्फ अधिकारियों के साथ ही निर्णय लिया गया है। लेकिन अब आगे की तैयारी के लिए संतो के साथ बैठकर निर्णय लेना होगा।

सीएम योगी के अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव

रामविलास दास वेदांती ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अयोध्या के संत भी यह चाह रहे थे। इस सीट पर मुख्यमंत्री जी चुनाव लड़े। वही कहा कि योगी आदित्यनाथ के गुरु महाराज अवैद्यनाथ राम जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष थे और उनके नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन की लड़ाई लड़ी गई। और सफलता मिली। 9 नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय राम मंदिर के पक्ष में आया यह दिवंगत महंत अवैद्यनाथ, दिवंगत महंत परमहंस दास व विश्व हिंदू परिषद की देन थी। और इसी कारण नरेंद्र मादी जी प्रधानमंत्री के पद पर 2014 में बैठे। राम मंदिर के ही प्रभाव से भाजपा उत्तर प्रदेश में भी सत्ता में आई। अब 2022 में चुनाव से पहले हम सभी को पता चला कि योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ने वाले है। अयोध्या के संतो में खुशी है यदि योगी आदित्यनाथ जी अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो यहां के विकास के लिए और साधु-संतों के लिए बहुत ही अच्छा होगा। तो वही जानकारी दी कि आज महाराज जी से बातचीत हुआ है और उन से निवेदन किया हूं अयोध्या में हिंदू धर्म को ही अपने चुनाव के लिए प्रचार कार्यालय बनाए।

संतो को साथ लेकर लेना होगा निर्णय वेदांती

वही बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या के सभी संतों का भी ध्यान रखना चाहिए कोरोना काल में बीपीएल कार्ड को तो सुविधा दी गई लेकिन अयोध्या के संतो को महात्मा, रामायणी, व अनुष्ठान करने वाले साधु संत बहुत ही परेशान हुए है। तो वही कहां की अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या के संतो के साथ बैठकर विचार विमर्श करना चाहिए कि अब आगे क्या करना चाहिए लेकिन अभी तक कोई ऐसा कार्य संतो के साथ बैठकर नहीं किया है। केवल अयोध्या के अधिकारियों के साथ बैठकर जो विचार किया था उसी पर वह चल रहे हैं। लेकिन अयोध्या के संतो के साथ बैठकर अब हमको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इस पर उन्होंने विचार अभी तक नहीं किया है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में हम लोगों के साथ बैठकर के और कुछ शुरू विचार करें जिससे अयोध्या का अच्छा परिणाम निकले।

Published on:
15 Jan 2022 12:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर