
राम मंदिर में होंगे 12 दरवाजे
अयोध्या में भगवान राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी के साथ हो रहा है भगवान राम लला के गर्भ गृह में दरवाजे के निर्माण के लिए सागौन के लकड़ी का चयन कर लिया गया है।
विधि वधान पूर्वक पूजन के बाद रवाना होगी लकड़ी
महाराष्ट्र के चंद्रपुर किस जंगलों से निकाली गई सागौन की लकड़ी को विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद राम मंदिर के लिए भेजी जाएगी।
धूमधाम से सागौन की लकड़ी को अयोध्या भेजेगी महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है। महाराष्ट्र से राम मंदिर के लिए धूमधाम से लकड़ी भेजेंगे।
30 मार्च को भव्य रैली के आयोजन से निकलेगी यात्रा
उन्होंने जानकारी दी 29 या 30 मार्च को बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को भाग लेने का आग्रह किया है।
अयोध्या से महाराष्ट्र पहुंचेगी टीम
वहीं जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या की एक टीम आएगी। मंदिर के मुख्य द्वार किस लकड़ी से बनाया जाएगा। इस टीम के द्वारा बताया जाएगा
दरवाजे में कितने टन लकड़ियों की होगी आवश्यकता
ट्रस्ट बताएगी मंदिर में लगने वाली सागौन की लकड़ी कितने टन की आवश्यकता है, ताकि इसे सफलतापूर्वक अयोध्या भेजा जा सके।
राम मंदिर में होंगे 12 दरवाजे
रामलला के गर्भगृह में 12 से ज्यादा दरवाजे होंगें। गर्भगृह लगाए जा रहे संगमरमर के चौखट पर लकड़ी के ही दरवाजे लगााए जाएंगे। जिसमे महाराष्ट्र की सागौन लकड़ी का प्रयोग किया जाएगा।
मंदिर निर्माण में 70% कार्य पूरा
मंदिर निर्माण में 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। भूतल निर्माण में 166 पिलर खड़े किए गए हैं। तो वहीं अब बीम लगाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
Published on:
13 Mar 2023 08:43 pm

बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
