14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में 274 बीकापुर विधानसभा सीट पर किसकी होगी दावेदारी

अयोध्या के बीकापुर विधानसभा सीट पर कई बड़े चेहरे ने निभाई थी दावेदारी

2 min read
Google source verification
यूपी में 274 बीकापुर विधानसभा सीट पर किसकी होगी दावेदारी

यूपी में 274 बीकापुर विधानसभा सीट पर किसकी होगी दावेदारी

अयोध्या. 2022 के अयोध्या जनपद के विधानसभा चुनाव में बीकापुर विधान सभा बहुत ही महत्वपूर्ण सीट है जिस पर कई बड़े दावेदार रह चुके है। जिसमे सपा से बड़े चेहरे के रूप में मित्रसेन यादव, पुत्र आनंद सेन यादव जिन पर शशि हत्या कांड मे सजा भी मिल चुकी है व बसपा से जितेंद्र सिंह बब्लू जिन पर रीता बहुगुणा के घर को जलाए जाने का आरोप भी है। जब कि वर्तमान में किसान नेता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी शोभा देवी भाजपा से विधायक है। लेकिन इस बार चुनावी रणनीति में बदलाव हो सकता है। जिसके कारण यह सीट अयोध्या जनपद के लिए बेहद खास है।

अयोध्या बिकपुर सीट पर सपा व बसपा की रह चुकी है दावेदारी

अयोध्या के 274 बीकापुर विधानसभा की जाये तो यहां पर अधिकतर समाजवादी पार्टी व बसपा का कब्जा रहा है, चुनावों में इन्ही दो दलों के बीच टक्कर होती आयी है, इसके अलावा कांग्रेस को भी मतदाताओं का समर्थन मिलता रहा है, पर यदि बात भाजपा की जाए तो यहां भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रह है, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली है, और वर्तमान में भाजपा से शोभा सिंह चौहान विधायक हैं, यदि इस सीट पर जातीय समीकरण की बात की जाये यहां पिछड़े वर्ग व सामान्य व मुस्लिम वर्ग की आबादी भी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाती है, इसके अलावा एससी/एसटी वर्ग के मतदाता भी किसी भी पार्टी की जीत वरदान साबित हो सकते हैं।

16वीं विधानसभा 2012 के अनुसार बीकापुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 32 हजार, 607 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 78 हजार 362 है तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 54 हजार 244 है। और बीकापुर विधानसभा की जाए तो यहां पर मुस्लिम व ओबीसी फैक्टर किसी भी दल को जिताने में अहम साबित होते है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग