
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर यानी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी है।
फिलहाल सिर्फ उन्हीं वाहनों को में प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास वैलिड पास मौजूद हैं। एंट्री बंद करने के पीछे वजह आने वाले दिनों में बहुत अधिक संख्या में VVIP मूवमेंट होने वाले हैं।
आपको बताते चलें कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में अनुष्ठान की शुरुआत हो चुकी है, जो 16 जनवरी से 21 जनवरी तक चलेगी। इसके तहत सरयू नदी के तट पर कलश पूजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान रामलाल की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए शुभ मुहूर्त का समय भी सामने आ गया है। इसी मुहूर्त में रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा और तब से 24 अलग अलग पद्धतियां से पूजन प्रक्रिया शुरू होगी।
17 जनवरी को रामलला की मूर्ति राम मंदिर परिसर में एक क्रेन की मदद से पहुंची। इस मूर्ति को आज यानी 18 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इस स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सामने आया है, जो दोपहर 1.20 से 1.28 के बीच है। आपको बता दें कि रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में लाने से पहले विशेष पूजा-अर्चना भी की गई।
सिहांसन पर विराजेंगे रामलला
गर्भगृह में रामलला का सिंहासन बनाया गया है। इस सिहांसन को मकराना पत्थर से बनाया गया है और इसकी ऊंचाई 3.4 फीट है। इसी सिंहासन पर भगवान की प्रतिमा को विराजमन किया जाएगा।
Published on:
18 Jan 2024 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
