अयोध्या

लापरवाही : सरयू नदी से निकले मगरमच्छ को वन विभाग ने फिर से नदी में छोड़ा श्रद्धालुओं के लिए खतरा बढ़ा

खबर के मुख्य बिंदु - - बुधवार की सुबह रिहायशी इलाके में आ गया था विशालकाय मगरमच्छ - वन विभाग की बड़ी लापरवाही खतरनाक जानवर को फिर से नदी में कर दिया गया आज़ाद - कभी भी ये विशालकाय मगरमच्छ स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर कर सकते हैं हमला - डीएफओ मनोज खरे का अजीबोगरीब बयान सरयू नदी मगरमच्छों का घर - डीएफओ ने किया दावा और भी मगरमच्छ हो सकते हैं सरयू नदी में मौजूद

2 min read
Sep 25, 2019
लापरवाही : सरयू नदी से निकले मगरमच्छ को वन विभाग ने फिर से नदी में छोड़ा श्रद्धालुओं के लिए खतरा बढ़ा

अयोध्या : आमतौर पर गहरे पानी में रहने वाले विशाल मगरमच्छों को इंसान के लिए ख़तरा ही माना जाता है यही वजह है कि चिड़ियाघरों में इन जानवरों से खतरे को महसूस करते हुए इन्हें पिंजरे के अन्दर रखा जाता है जिस से ये किसी पर हमला न कर दें | जिसकी वजह ये भी है की ये जानवर शिकार की तलाश में पहले भी अलग अलग जगहों पर इंसान और जानवरों पर हमले करते रहे हैं | लेकिन एक आठ फुट के खतरनाक मगरमच्छ को लेकर वन विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने ऐसा कदम उठाया है और उस पर ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर आप न सिर्फ हैरान रह जायेंगे बल्कि ये सोंचने पर मजबूर हो जायेंगे कि एक ज़िम्मेदार पद पर बैठा अधिकारी ऐसा कैसे कह सकता है |


बुधवार की सुबह अयोध्या में स्थानीय नागरिकों की मदद से एक विशाल मगरमच्छ को वन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा | ये जानवर शिकार की तलाश में सरयू नदी से निकल कर रिहायशी इलाके में आ गया था | वहीँ सरयू नदी में पाए गए मगरमच्छ को लेकर अयोध्या के डीएफओ मनोज खरे का अजीबोगरीब बयान आया है। उन्होंने कहा कि सरयू नदी मगरमच्छ का घर है और भी मगरमच्छ हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पकड़े गए मगरमच्छ को दोबारा सरयू नदी में छोड़ दिया गया। आशंका है कि यह मगरमच्छ द्वारा आबादी वाले इलाके में आ सकता है।राम नगरी अयोध्या की सरयू नदी में मगरमच्छ की आमद बढ़ गई है जिससे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को अब खतरा बढ़ गया है।

चौकाने वाली बात ये है कि जिस सरयू नदी को डीएफओ साहब मगरमच्छों का घर बता रहे हैं उसी पवित्र नदी में रोजाना हजारों लोग पुन्य की डुबकियां लगाते हैं ,अब अगर ये खतरनाक जानवर किसी श्रद्धालु पर हमला कर दें तो अंजाम क्या होगा ये कह पाना मुश्किल नहीं है | फिर भी डीएफओ साहब ने न सिर्फ एक खरनाक जानवर को फिर से नदी के खुले पानी आज़ाद करा दिया बल्कि ये भी दावा कर रहे हैं कि नदी में और मगरमच्छ हो सकते हैं | बड़ा सवाल यही है कि अगर इंसान के लिए खतरनाक जानवर सरयू नदी में मौजूद हैं तो इन्हें पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर क्यूँ नही पहुँचाया जा रहा जहां ये भी सुरक्षित रहे और आम आदमी भी | आखिर क्यूँ इन खतरनाक जानवरों को यूं खुले में छोड़कर आम इंसान के लिए ख़तरा पैदा किया जा रहा है |

Published on:
25 Sept 2019 05:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर