24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या जनपद में 1900 स्थानों पर सजेंगे माँ दुर्गा के भव्य पंडाल

केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया अयोध्या जनपद में लगभग 1900 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाकर श्रद्धालु पूजन करेंगे। इसके अलावा जनपद 100 स्थानों पर रामलीला का मंचन होगा।

3 min read
Google source verification
31.jpg

दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों की जानकारी देते अध्यक्ष मनोज जायसवाल व अन्य।

Aodhya Durga Pooja: अयोध्या धाम में दुर्गा पूजा एवं रामलीला महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति ने तैयारी पूरी कर ली है ।दुर्गा पूजा व रामलीला से संबंधित पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया अयोध्या जनपद में लगभग 1900 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाकर श्रद्धालु पूजन करेंगे। इसके अलावा जनपद 100 स्थानों पर रामलीला का मंचन होगा। उन्होंने बताया कि 500 वर्षों के बाद भगवान राम लला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। इसे लेकर पूजा समितियां एवं जनपदवासियों में विशेष उल्लास है। इसे देखते हुए इस वर्ष दुर्गा पूजा एवं रामलीला बहुत ही अच्छे ढंग से मनाई जाएगी।

इन तिथियों पर खुलेंगे पूजा पंडालों के कपाट
केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि अयोध्या नगर में 237 स्थान पर पूजा पंडाल सजाए जाएंगे जिसमें से 28 पूजा पंडालों में 15 अक्टूबर से पूजन हवन प्रारंभ हो जाएगा एवं श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडालों के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसी प्रकार अयोध्या धाम में 67 स्थान पर पूजा पंडाल सजाए जाएंगे जिसमें से 9 पूजा पंडाल 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 1600 पूजा पंडाल सजाए जाएंगे। मनोज जायसवाल ने बताया कि 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक अयोध्या जनपद में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा । 24 अक्टूबर को फैजाबाद नगर ,अयोध्या धाम, भदरसा, सोहावल, रुदौली ,बीकापुर, मया बाजार तारुन वह कुचेरा की दुर्गा पूजा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसी प्रकार 25 अक्टूबर को अयोध्या नगर, मया बाजार, दिलासीगंज, महबूबगंज, एमी घाट, दर्शन नगर, मिल्कीपुर, पूरा बाजार वकी दुर्गा पूजा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

इसी क्रम में 26 अक्टूबर को गोसाईगंज, 28 अक्टूबर को चौरे बाजार ,हैदरगंज ,कुमारगंज व तारुन बाजार की दुर्गा पूजा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर में मुख्य स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं 15 अक्टूबर एवं शेष स्थानों पर मां दुर्गा की संपूर्ण प्रतिमाएं 20 और 21 अक्टूबर को स्थापित होगी। नगर की सभी दुर्गा पूजा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज से 23 अक्टूबर की रात्रि 11 बजे से एकत्रित होना शुरू कर देंगी जाएगी।मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा 24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज से निकलकर फतेहगंज, सुभाष नगर, चौक, रिकाबगंज, रोडवेज, टीवी टावर होते हुए निर्मली कुंड तक जाएगी।

इन तिथियों से प्रारंभ होगा रामलीला का मंचन
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया अयोध्या नगर में राजेंद्र निवास ,भागवत आचार्य सदन एवं मणिराम छावनी की रामलीला 12 अक्टूबरको प्रारंभ होगी । इसी प्रकार रुदौली में ख्वाजा हाल एवं सीखना भैरव धाम की राम लीलाएं 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो जाएंगी,अयोध्या नगर क्षेत्र की रामलीलाए 14 अक्टूबर से प्रारंभ होगी । करम अली का पुरवा स्थित रामलीला का शुभारंभ 19 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 24 अक्टूबर तक चलेगा।

रामलीला का नाव नेवरिया कार्यक्रम
रामलीलाओं में नाव देवरिया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि फतेहगंज में 14 अक्टूबर को लक्ष्मी सागर पर ,हैदरगंज में 15 अक्टूबर को देवकाली जलाशय पर, साहबगंज में 16 व 17 अक्टूबर को रामलला घाट पर व चौक में 18 अक्टूबर को धारा रोड विश्राम घाट पर नाव नेवरिया का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इन तिथियों पर निकलेगी राम बरात
अयोध्या में निकलने वाली शोभा यात्राओं के बारे में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया की चौक की राम बरात 25 अक्टूबर को, फतेहगंज अशोकापुरम, हैदरगंज में कोठा पार्चा की शोभा यात्रा 26 अक्टूबर को, साहबगंज की राम बारात 26 अक्टूबर को व शंकरगढ़ की राम बारात 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।