3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में हनुमानगढ़ी के नागा साधू की कथित अश्लील तस्वीर फेसबुक पर वायरल

नागा साधू ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा कहा मेरी तस्वीर से की गयी छेड़छाड़

2 min read
Google source verification
Hanuman Gadhi Naga Sadhu alleged porn picture is viral on Facebook

Ayodhya Crime

अयोध्या : शनिधाम पीठ नई दिल्ली के संस्थापक और प्रसिद्ध शनि उपासक दाती महाराज पर उनकी शिष्य द्वारा लगाए गए यौन शोषण केआरोप को लेकर जहां एक तरफ देशभर के संत समाज में ऊहापोह की स्थिति है . वही अयोध्या में आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले नागा संप्रदाय के साधू की कथित शर्मनाक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है . हालाकी वायरल तस्वीर में मौजूद नागा साधु के गुरु ने अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि में 6 लोगों के खिलाफ तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया में गलत तरीके से प्रचारित करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है . लेकिन सोशल मीडिया में जो तस्वीर वायरल हो रही है वह बेहद आपत्तिजनक है और जाहिर तौर पर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद धार्मिक नगरी अयोध्या में संत समाज और आम लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है .वहीँ नागा साधू ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बाराबंकी आश्रम में रहने वाले एक अन्य शिष्य पर पूरी साजिश रचने का आरोप लगाया है .

नागा साधू ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा कहा मेरी तस्वीर से की गयी छेड़छाड़

मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या में हनुमानगढ़ी प्रमुख सिद्ध पीठ से जुड़े एक महंत के शिष्य पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में तस्वीर खींचे जाने का मामला सामने आया है . जिसमें कथित नागा साधु एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है . यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया . वही इस तस्वीर को लेकर Facebook पर कुछ लोगों ने मुहिम छेड़ दी और कथित नागा साधु की साधुता पर सवाल उठा दिया . मामला इसलिए भी बेहद गंभीर हो गया क्योंकि तस्वीर में दिख रहे नागा साधू की कुछ और तस्वीरें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,गृहमंत्री राजनाथ सिंह साथ भी फेसबुक पर शेयर की गयीं हैं . हालांकि वायरल हो रही तस्वीर में मौजूद व्यक्ति और प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मौजूद व्यक्ति एक ही है इसका दावा पत्रिका नहीं करता . लेकिन आरोप यही है कि देश के बड़े नेताओं के साथ मौजूद व्यक्ति की तस्वीर ही महिला के साथ वायरल हो रही है . फिलहाल इस मामले में नागा साधु के गुरु ने अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि में छह नामजद लोगों में सूरज दास शिव कुमार यादव जय पांडे मन्नू शरण राव विकास यूसुफ खान सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है . वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है .

Story Loader