अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी पर 21 दीप जलाए जाने के साथ लेजर शो और साउंड सिस्टम को लगाया जाएगा।
अयोध्या के राम की पैड़ी पर सूर्यकुंड के तर्ज पर राम की पैड़ी में हर रोज लेजर शो और साउंड सिस्टम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जर्मनी के तर्ज पर लखनऊ के एक कंपनी जिम्मेदारी दी गई। आज अयोध्या में चल रहे दीपोत्सव की तैयारी और पर्यटन संबंधित विकास की योजनाओं की समीक्षा करने अयोध्या पहुंचे पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम ने सरयू पर स्थित सरयू अतिथि गृह में जिलाधिकारी पर्यटन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसके बाद राम की पैड़ी का भी स्थलीय निरीक्षण किया। और अधिकारियों को समय कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है।
21 लाख दीपों से बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड
पर्यटन सचिव मुकेश मिश्रा की जानकारी देते हुए बताया कि दीपोत्सव की तैयारी कर रहे हैं। हर बार एक नयापन लिए हुए होता है हर बार एक नया रिकॉर्ड बनते हैं इस बार 21 लाख दीयों का लक्ष्य रखा हुआ है इससे ज्यादा ही प्रज्जवलित किए जाएंगा। इसके साथ ही अपने पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड को दर्ज कराएंगे। इसके अलावा अलग-अलग तरीके से बहुत सारी झांकियां भी निकाली जाएगी और शोभायात्रा भी निकल जाएगी। इसके साथ ही हर देश की रामलीला और प्रदेशों की रामलीला का भी मंचन किया जाएगा।
लेजर लाइट और सांस्कृतिक कार्यक्रम से सकेगी अयोध्या
वहीं रामायण की कथाओं पर आधारित कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। वही राम की पैड़ी पर लाइट एन्ड साउंड के जरिए कई कार्यक्रम प्रस्तुत होंगें। वही कहा कि अयोध्या में विकास की कई सारी योजनाएं चल रही है जिनके पूर्ण होने के बाद लोकार्पण की व्यवस्थाएं बन सकती हैं। और हमारी योजनाएं चाहे वह मठ मंदिरों के आधार पर हो या पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने का हो यह सभी व्यवस्थाएं तेजी से चल रही है। जिसको लेकर संस्थाओं ने तेजी पकड़ी हुई है। और इस कार्यक्रम में हर साल कई देशों के राजदूतों को आमंत्रित करते हैं। टूर ऑपरेटर को भी बुलाया जाता है। पर्यटन सचिव ने बताया कि अब राम की पैड़ी पर भी प्रतिदिन लेजर लाइट एन्ड साउंड सिस्टम का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। दीपोत्सव के बाद यह निरंतर चलता रहेगा।