
अयोध्या में 1 माह के बाद पकड़ा गया तेंदुआ..........फिर भी दहशत का माहौल
अयोध्या. जनपद के कैंट थाना क्षेत्र आर्मी छावनी एरिया, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग व गुप्तार घाट सहित आसपास के क्षेत्र में लगभग एक माह से अधिक समय से भटक रहे खूंखार मादा तेंदुआ आखिरकार पकड़ ही लिया गया। वहीं अब वह विभाग शावक तेंदुए की तलाश की जा रही है। आज भोर में शहर के कैंटोंमेंट इलाके के मीरन घाट चौकी के पीछे लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ उस समय गिरफ्त में आया जब बकरी का शिकार करने के चक्कर में पिंजरे के अंदर घुसा। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया है। और अब इस तेंदुए को पकड़े जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
कैसे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र में पिछले 1 माह से तेंदुआ देखे जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल इस बीच कई बार क्षेत्र में घूमते हुए तेंदुए का वीडियो भी वायरल हुआ। तो वन विभाग ने इसे पकड़ने का जाल बिछा दिया। कई स्थानों पर पिंजरा लगाए गए और एक माह तक कोशिश नाकाम रही। लेकिन आज सुबह 4:00 बजे तेंदुआ शिकार के लिए पिंजरे के अंदर घुसा तो कैद हो गया। बताया जा रहा है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए कुमारगंज क्षेत्र वन विभाग की टीम का अहम योगदान रहा है।
तेंदुए को देखने के लिए पिंजरे तक पहुंचे लोग
1 माह से दहशत के माहौल में रह रहे लोगों को पता चला कि तेंदुआ पकड़ा गया है तो उसे देखने के लिए भी लोग पहुंचने लगे पिंजरे के पास बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर फोटो भी खींच रहे थे। लेकिन शायद उन्हें यह नहीं पता कि अभी भी एक तेंदुआ क्षेत्र में घूम रहा है और कहीं ना कहीं लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। वन विभाग की टीम ने पिंजरे को कब्जे में लेते हुए वहां से हटा दिया। फिरहाल वन विभाग के द्वारा एक तेंदुआ के पकड़े जाने की पुष्टि की है।
Published on:
29 Aug 2022 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
