5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सख्त तेवर में महंत नृत्यगोपाल दास बोले अनर्गल बयान बंद करें भाजपा नेता हर हाल में बनवाएं राम मंदिर

अयोध्या के शीर्ष संतों ने कहा भाजपा का जन्म भगवान राम और राम मंदिर के लिए हुआ अपनी ज़िम्मेदारी से भाग नहीं सकते भाजपा नेता

2 min read
Google source verification
Mahant Nritya Gopal das Statment On Ram Mandir and BJP Government

सख्त तेवर में महंत नृत्यगोपाल दास बोले अनर्गल बयान बंद करें भाजपा नेता हर हाल में बनवाएं राम मंदिर


अयोध्या : धार्मिक नगरी अयोध्या के विवादित परिसर में राम मंदिर निर्माण मामले को लेकर भाजपा चारों तरफ से घिरती नजर आ रही है। राम मंदिर निर्माण पर भाजपा नेताओं के बयान से अयोध्या के संत महंत नाराज हो गए हैं। संतों महंतों का कहना है कि अगर भाजपा राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है तो इनके नेताओं का इस तरह के बयान क्यों आ रहे हैं। राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि भाजपा का जन्म ही राम और राम मंदिर के लिए हुआ है चाहे उनके एजेंडे में हो या ना हो।भाजपा का यह कर्तव्य है कि वह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराए। राम के नाम पर ही भाजपा सत्ता में आई है। बताते चलें कि आगामी 25 नवम्बर को विहिप राम मंदिर मुद्दे को लेकर अयोध्या में विराट धर्म सभा का आयोजन करने जा रही है | जिसमे दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात सामने आ रही है |

अयोध्या के शीर्ष संतों ने कहा भाजपा का जन्म भगवान राम और राम मंदिर के लिए हुआ अपनी ज़िम्मेदारी से भाग नहीं सकते भाजपा नेता

वहीं दूसरी तरफ रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राम मंदिर पर बयान देने वाले नेताओं को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण पर भाजपा पहले ही कह चुकी है कि उसके एजेंडे में है तो इनके नेता इस तरह का अनर्गल बयान क्यों दे रहे हैं। अगर भाजपा अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनवाती है तो 2019 के चुनाव में कठिनाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई बार कह चुके हैं कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा तो फिर इनके नेता अनर्गल बयान क्यों दे रहे हैं। दरअसल फैज़ाबाद के भाजपा सांसद लल्लू सिंह और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला का बयान आया है कि भाजपा ने यह कभी नहीं कहा कि वह राम मंदिर का निर्माण करवाएगी। राम मंदिर का निर्माण तो जनता व संत महंत करवाएंगे। शिव प्रताप शुक्ला ने कहा था कि राम मंदिर कभी भाजपा का चुनावी एजेंडा नहीं रहा हाँ आस्था का विषय जरूर है।दोनों नेताओं के इस बयान पर अयोध्या के संतों महंतों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।