29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में निकाली गई राम बारात, जमकर नाचीं मंत्री गुलाबो देवी

अयोध्या में सीताराम विवाह महोत्सव में शामिल लाखों भक्त राम बारात में शामिल हुए। सड़कों से बाजे गाजे के साथ राम बारात निकाली गई।    

less than 1 minute read
Google source verification
अयोध्या में निकाली गई राम बारात, अयोध्या के संग जमकर नाची यूपी की मंत्री गुलाबो देवी

राम बारात में शामिल मंत्री गुलाबो देवी

भगवान श्री राम की नगरी में सीताराम के विवाह की धूम मची है। हर मंदिर में भगवान श्री राम और माता सीता का प्रतीकात्मक विवाह हो रहा है। उत्तर प्रदेश की शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबो देवी ने भी राम नगरी में आयोजित भगवान श्री सीताराम विवाह महोत्सव में भाग लिया। गुलाबो देवी राम बारात में जमकर नाची।

गुलाबो देवी ने इस दौरान कहा कि अयोध्या में भगवान राम के विवाह महोत्सव में शामिल होने सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हम किशोरी जी पक्ष की तरफ से हैं। भगवान श्री सीताराम विवाह में जो नृत्य किया जा रहा है वह आनंद का नृत्य है।

गुलाबो देवी ने कहा कि रंगीन नगर और सिर्फ दृश्य है। ऐसी अनुभूति हो रही है कि हमारी अयोध्या नृत्य कर रही हो और विवाह के मद में नाच रही हो।

रामनगरी में 2 तरह के संत
राम नगरी में 2 तरीके के संत हैं एक शरण जो मां जानकी के उपासक होते हैं और दूसरे दास जो भगवान राम की उपासना करते हैं। ऐसे में भगवान राम के उपवास को से यहां से विवाह की बारात निकाली जाती है। मां जानकी के उपासको के यहां यह बरात पहुंचती है। जहां वैदिक रीति-रिवाज के साथ सनातन संस्कृति की धार्मिक मान्यताओं के आधार पर विवाह संपन्न किया जाता है। भगवान श्री राम माता सीता के विवाह की प्रथा आज भी राम नगरी में जीवंत है।

अयोध्या के मंदिरों में विवाह पंचमी की धूम
धार्मिक मान्यता है कि विवाह पंचमी की तिथि को भगवान राम माता सीता का विवाह हुआ था। यह प्रथा आज भी राम नगरी में जीवंत है विवाह पंचमी की तिथि को मंदिर और मूर्तियों के शहर में हर मठ मंदिरों में भगवान राम के विवाह के भव्य आयोजन किए जा रहे हैं।