अमेठी में बदमाशों के गोलियों के हमले से पूर्व प्रधान सहित उनके चाचा की हुई मौत
उत्तर प्रदेश कि प्रयागराज में ताबड़तोड़ फायरिंग से उमेश पाल की हत्या के बाद अमेठी में ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार से पूर्व प्रधान बृजेश यादव सहित उनके चाचा सुरेश यादव की हत्या कर दी गई।
निमंत्रण से लौट रहे थे घर पूर्व प्रधान
दरअसल देर रात्रि निमंत्रण से लौट रहे थे। सुरेश यादव अपने भतीजे पूर्व प्रधान बृजेश यादव और एक अन्य व्यक्ति शुभम वर्मा के साथ बोलेरो पर सवार थे।
बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
तभी सामने से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने बोलोरो पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
गोली लगने से पूर्व प्रधान समेत चाचा की मौत
इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने दोनों भाई लोगों अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जांच में जुटे अधिकारी
देर रात हुई घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस पहुंच गई। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
घटना स्थल पर तैनात हुई कई थाने की पुलिस
इस मामले पर अमेठी एसपी ने कहा कि रात करीब 9:00 बजे मुसाफिरखाना पुलिस को गोली लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों लोगों को गोली लगी थी।
6 लोगो पर लगा हत्या का आरोप
पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तरफ से 6 लोगों के खिलाफ नामजद आरोप में तहरीर दी गई है।
हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाले जाने के साथ सर्विलांस टीम को लगाया गया है।