महंत कमल नयन दास ने कहा- श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर बनने से ही देश में रामराज्य की स्थापना होगी।
अयोध्या. भागवान श्रीराम की नगरी से बुधवार को एक रथ यात्रा निकाली जाएगी। श्रीरामराज्य रथयात्रा का जन्मभूमि मंदिर मॉडल रथ यात्रा के लिए तैयार है। 13 फरवरी को यह यात्रा अयोध्या के कारसेवक पुरम से निकलेगी। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के उत्तराधिकारी व केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य महंत कमल नयन दास रथयात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में मौजूद रह सकते हैं। विश्व हिंदू परिषद के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहेंगे।
25 मार्च को रामेश्वरम में समाप्त होगी
भगवान राम की नगरी अयोध्या से यह यात्रा नंदीग्राम, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, प्रयाग, चित्रकूट, इंदौर और नासिक होते हुए 25 मार्च को रामेश्वरम में समाप्त होगी। इस दौरान यह यात्रा आठ ज्यातिर्लिंगों के दर्शन करेगी। इस मौके पर महंत कमल नयन दास ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर बनने से ही देश में रामराज्य की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि श्रीराम दास यूनिवर्सल सोसायटी के बैनर तले शांतानंद सरस्वती महाराज के मार्गदर्शन में अयोध्या से रामेश्वरम तक निकलने वाली यह यात्रा अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त करेगी। देश में रामराज की स्थापना और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए जनजागरण के साथ ही इस यात्रा का उद्देश्य देश में साप्ताहिक अवकाश रविवार की जगह भारतीय पंचांग के अनुसार गुरुवार को किया जाना भी शामिल है। वहीं इस यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर है।
गुरुवार को किया जाना भी शामिल है
उन्होंने कहा कि जब-जब धार्मिक यात्राओं का आयोजन हुआ है तब सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। करोड़ों रामभक्तों के संकल्प को आत्मसात कर भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा का सूत्रपात करने वाली यह यात्रा सामाजिक समन्वय स्थापित करेगी। देश में रामराज की स्थापना और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए जनजागरण के साथ ही इस यात्रा का उद्देश्य देश में साप्ताहिक अवकाश रविवार की जगह भारतीय पंचांग के अनुसार गुरुवार को किया जाना भी शामिल है। वहीं इस यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर है।