अयोध्या. फैजाबाद पहुंचे केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री नितिन गडकरी ने धार्मिक नगरी अयोध्या और भगवान श्री राम को अपने मंत्रालय में ख़ास तवज्जो दी है और फैजाबाद के जीआइसी मैदान से जिन योजनाओं की घोषणा नितिन गडकरी ने की है उसमें कई योजनाएं सीधे सीधे अयोध्या और यहाँ के बाशिंदों के लिए फायदेमंद साबित होंगी। केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री नितिन गडकरी की घोषणाओं में प्रमुख रूप से अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा चैरासी कोसी परिक्रमा पथ का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग 4000 करोड़ रूपये से कराया जायेगा। परिक्रमा पथ के दोनों तरफ वृक्षारोपण होगा, स्थान स्थान पर यात्री विश्रामालय बनेगा। राम की पैड़ी में निरन्तर जल प्रवाह हो जिससें राम की पैड़ी खूबसूरत हो सके, सरयू के तट पर 365 दिनों जल उपलब्ध रहे इसके लिए सरयू में बैराज का निर्माण कराया जायेगा जिसकी कीमत लगभग 3 हजार करोड़ रूपये से करायी जायेगी |