अम्बेडकर नगर में जब नाऊ, पंडित और बारातियों से नही बनी बात तो पुलिस कराई शादी
शादी समारोह के दौरान अंबेडकरनगर पुलिस की एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई का चर्चा लोगों के लिए बना हुआ है। और अंबेडकर नगर जिले यह शदी समारोह अनोखी पहचान बना रही है।
पुलिस कर्मी ने पढ़े शादी के मंत्र
अंबेडकरनगर में पुलिस कानून का पालन कराते शक्ति दिखाते या फिर समाज सेवा करते देखा होगा। वही एक ऐसी शादी हुई जिसमें वर वधु के फेरे कराने के लिए कोई पंडित नहीं मिला तो पुलिसकर्मी ने शादी में मंत्र पढ़े और वर वधु को सात वचनों के साथ कानून की जानकारी भी दी।
घराती बराती में मारपीट के बाद बदला माहौल
यह मामला अम्बेडकर नगर जिले के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के करतोरा गांव का है। जब अकबरपुर के सदरपुर गांव से लोना समुदाय से वर पक्ष की बारात जब पहुंची तो नशे में धुत दोनो पक्षों में हुई कहासुनी के दौरान जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दूल्हे सहित सभी बाराती भाग खड़े हुए। तो बधू पक्ष ने डायल 112 कर मदद की गुहार लगाई।
पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वर, वधू दोनो पक्षों से वार्ता कर विवाह करने के लिए तो राजी कर लिया लेकिन जब मंत्र पढ़ने की बारी आई तो वहां कोई पंडित नहीं मिला। अब फेरे हों तो कैसे। वर-वधु पक्ष के सामने संकट खड़ा हो गया तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने खुद पंडित की भूमिका अदा करने को तैयार हो गया और मंत्रों को पढ़कर विवाह संपन्न कराया।
पुलिस की कार्रवाई बनी चर्चा का विषय
वही इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां इस शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग पुलिस की इस कार्रवाई को उचित बता रहे हैं