
अयोध्या : धार्मिक नगरी के जलवानपुरा कॉलोनी के लोगों के सामने अब अपने घरों को छोड़कर सूखे स्थानों पर पलायन करना ही एकमात्र रास्ता बचा है | क्योंकि बीते 24 घंटे की बरसात में आलम यह है कि कॉलोनी के घरों में कमर तक पानी घुस चुका है और सब कुछ डूब गया है | लोग घरों की छतों पर आसरा लिए हैं बरसात के पानी के साथ नाले का गंदा पानी और जंगली जीव जंतु भी पानी में तैर कर घरों में अपना आसरा ढूंढ रहे हैं , जिसके कारण कभी भी हादसे की आशंका बनी हुई है |