
महंत राजूदास ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। गुरुवार को महंत राजूदास ने सुल्तानपुर के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। राजूदास ने कहा कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्धाटन में अखिलेश यादव नहीं आएंगे, क्यों कि उन्हें डर है कि कहीं मुसलमान वोट ना छिटक जाएं। इसलिए वे आमंत्रण की बात करते हैं। अखिलेश यादव के पिता ने कई हजार रामभक्तों की प्राणों की आहुति ली।
राजू दास ने कहा कि अखिलेश जी आपसे निवेदन है कि आप कालनेमि वाले रूप का त्याग करो। प्रभु राम सबके हैं। ठीक है, इस कार्यक्रम में आप डर से नहीं आ सकते हो, क्योंकि आपको डर है कि मुसलमान नाराज हो जायेगा। अब हिंदुस्तान का हिन्दू और मुसलमान जग चुका है। मुसलमान भी चाह रहा था कि इस मामले में पट्टाक्षेप हो जाए, क्योंकि आप इस मामले में खूब मजे लेते थे।
'अखिलेश यादव अपनी इस मानसिकता में करो परिवर्तन'
राजू दास ने आगे कहा कि राजू दास ने तंज कसते हुए कहा कि कुर्सी पर बैठकर और टोपी पहनकर और उनको टोपी पहनाकर, जो करते थे अब वह खत्म हो गया है। अब कोर्ट के द्वारा निर्णय, राम भक्तों की आहुति, 500 वर्षों के संघर्षों, 76 बार लड़ाई के बाद 5 लाख से ज्यादा राम भक्तों ने इसके लिए प्राणों की आहुति दिया। जिसमें आपके पिता ने भी कई हजारों राम भक्तों की प्राणों की आहुति ली। उन्होंने कहा कि राजधर्म आप निभा नहीं पाए और अब आप विपक्ष के लायक भी नहीं बचोगे। आप अपनी इस मानसिकता में परिवर्तन करो।'
Updated on:
04 Jan 2024 05:53 pm
Published on:
04 Jan 2024 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
