5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर के प्रवेश द्वार की मनमोहक तस्वीरें आई सामने, स्थापित हुई ये 4 मूर्तियां

राम मंदिर की ऊंचाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट होगी। मंदिर में तीन मंजिलें होंगी, हर मंजिल की ऊंचाई लगभग 20 फीट होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
ram_mandir_murti_image.jpg

22 जनवरी 2024 को रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने वाली है। इस अद्भुत घड़ी के लिए राम मंदिर और अयोध्या में उद्घाटन समारोह की तैयारी तेजी से चल रही है। इस दौरान, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्थित मूर्तियों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

ट्रस्ट ने शेयर की मूर्तियों की तस्वीर
मूर्तियां बलुआ पत्थर से बनी हैं, जो राजस्थान के बंसी पहाड़पुर गांव के हल्के गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर से बनी हैं। गज, सिंह, हनुमान जी, और गरुड़ जी की मूर्तियां गुरुवार यानी 4 जनवरी को स्थापित की गईं हैं। इससे पहले भी ट्रस्ट ने 'X' सोशल मीडिया हैंडल पर भव्य सिंहद्वार की तस्वीरें साझा की थीं।

161 फीट ऊंचा है राम मंदिर
राम मंदिर की ऊंचाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट होगी। मंदिर में तीन मंजिलें होंगी, हर मंजिल की ऊंचाई लगभग 20 फीट होगी। मंदिर में 392 खंभे, 44 द्वार, और 5 मंडप होंगे। मुख्य गर्भगृह में भगवान श्रीराम का बालरूप होगा और पहली मंजिल पर श्रीराम दरबार होगा।

मंदिर की एंट्री पूर्व दिशा से होगी और सिंहद्वार से लगभग 32 सीढ़ियों के माध्यम से पहुंचा जा सकेगा। मंदिर के चारों कोनों पर सूर्यदेव, मां भगवती, गणपति और भगवान शिव को समर्पित चार मंदिर होंगे, और उत्तरी भुजा में मां अन्नपूर्णा और दक्षिणी भुजा में हनुमान जी का मंदिर बनेगा। राम मंदिर के पास सीताकूप भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही, मंदिर में महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी, और देवी अहिल्या को समर्पित अन्य मंदिर भी होंगे।