19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर में एंट्री के लिए लागू हुआ ड्रेस कोड, ये लोग नहीं कर पाएंगे दर्शन

अगर आप भी राम मंदिर में स्थापित होने वाले रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो एडवाइजरी जरूर पढ़ें। इसके मुताबिक, महिला हो यह पुरुष दोनों को ही बनाए गए नियमों का पालन करना होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Ram Mandir

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसे लेकर तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही हैं। इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर में एंट्री के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। साथ ही, एंट्री को लेकर कुछ नए नियम भी तय किए गए हैं।

अगर आप भी राम मंदिर में स्थापित होने वाले रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो एडवाइजरी जरूर पढ़ें। इसके मुताबिक, महिला हो यह पुरुष दोनों को ही बनाए गए नियमों का पालन करना होगा। इसके बाद ही श्रद्धालुओं की एंट्री होगी और वो रामलला के दर्शन कर पाएंगे।

श्रद्धालुओं को यह नियम फॉलो करने होंगे
1. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से जारी किए गए एडवाइजरी के मुताबिक, राम मंदिर में एंट्री के लिए ड्रेस कोड फॉलो करना बेहद जरूरी है। कटी-फटी जींस, टी-शर्ट, स्कर्ड, फ्रॉक आदि पहनने की मनाही है। महिलाएं और लड़कियां सूट-साड़ी और पुरुष पारंपरिक भारतीय वस्त्र पहनकर ही मंदिर में दर्शन के लिए आएं।
2. राम मंदिर के अंदर विराजित रामलला की पूजा करने की परमिशन किसी को नहीं होगी।
3. मंदिर के अंदर खाने-पीने की चीजें लाने की मनाही है।
4. मंदिर के अंदर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, ईयरफोन, लैपटॉप, कैमरा या अन्य कोई गैजेट ले जाना कतई मना है।
5. राम मंदिर के अंदर पुरुष न बेल्ट पहन पाएंगे। न पर्स ले जाएंगे। जूते तो गेट पर ही उतरवा दिए जाएंगे।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग