23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामनगरी की रामलीला में रहेगी फिल्मी सितारों की भरमार, जानिए कौन एक्टर क्या रोल करेगा प्ले

अयोध्या में आयोजित होने वाली अयोध्या की रामलीला बेहद खास होती है। इसे करोड़ों लोग देखते हैं। फिल्मी कलाकारों से सजी इस रामलीला को आप भी अपने परिवार संग घर बैठकर देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
01_2.jpg

वर्ष 2022 में अयोध्या में आयोजित रामलीला में अभिनय करते फिल्मी कलाकार।

Ayodhya Ki Ramleela: रामनगरी अयोध्या में आयोजित होने वाली रामलीला इस बार बेहद खास होगी। होगी भी क्यों नहीं, इस बार फ़िल्म इंडस्ट्री के करीब 50 मंझे हुए कलाकार इस बार इसे खास बनाने वाले हैं। इसमें 11 नामचीन अभिनेत्रियों के भी नाम शामिल है। अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक उर्फ बॉबी बताते हैं कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। पिछले साल इसे 25 करोड़ दर्शकों ने देखा था। बॉबी बताते हैं कि जानी-मानी फ़िल्म अभीनेत्री पूनम ढिल्लों, भाग्यश्री, अमिता नागिया, शीबा, रितु शिवपुरी, ममता सिंह, जिया, लिली, मांगिशा व पायल आदि अभिनेत्रियां रामलीला के मंच पर अभिनय करती दिखेंगी। साथ ही 50 से अधिक नामचीन फ़िल्म अभिनेता इसमें अभिनय करेंगे, जिसमें अभिनेता गोगा कपूर, प्रतिभा, गजिंदर चौहान (राजा जनक ) रजा मुराद (अहिरावण), राकेश बेदी ( विभीषण), गिरिजा शंकर (रावण), अनिल धवन (इंद्रदेव), रवि किशन (केवट), वरून सागर (हनुमान ), सुनील पाल (नारद मुनी), राहुल भूचर (श्री राम), शिवा आकाशदीप (कुम्भकरण ) बनवारी लाल झोल (परशुराम ), मनोज बक्शी (राजा दशरथ ) के साथ गुलशन पाण्डेय, अवतार गिल आदि रामायण के अन्य पात्रों का किरदार निभाएंगे।

करोड़ों लोग देखते हैं अयोध्या की रामलीला
रामनगरी में आयोजित होने वाली रामलीला को देश-विदेश के करोड़ों लोग देखते हैं। वर्ष 2020 में 16 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने इसे देखा था। जबकि, 2021 में यह संख्या 22 करोड़ जा पहुंची थी। जबकि 2022 में 25 करोड़ से ज्यादा अयोध्या लोगों ने विभिन्न माध्यमों से इसका आनंद उठाया था। बॉबी बताते हैं कि अयोध्या की रामलीला का यह चौथा संस्करण हैं। हमें हर साल इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मिलता है। रामलीला कमेटी के महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि इस बार रामलीला 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक राम कथा पार्क नया घाट में हर साल की भांति शाम सात बजे से रात 10 बजे तक अयोध्या की रामलीला के यूट्यूब चैनल और दूरदर्शन पर लाइव दिखाई जाएगी। साथ ही कई सैटेलाइट टीवी चैनल पर भी इसे देखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह के सहयोग से आयोजित होने वाली इस रामलीला की एंट्री फ्री हैं।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक उर्फ बॉबी का कहना है कि अयोध्या की रामलीला को विश्व की सबसे बड़ी रामलीला राम भक्तों ने बनाया है। इसके आयोजन का उद्देश्य यही रहता है कि करोड़ों राम भक्त जो घरों में बैठे हैं, वह प्रभु राम की रामलीला अपने घरों में बैठकर परिवार और बड़े बुजुर्ग के साथ देख सके।