
अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास (Raju Das) ने भगवान राम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि 'रामचरितमानस और अन्य भाषाओं के प्राचीन रामायण ग्रंथो के आधार पर प्रभु श्री रामचन्द्रजी की यह तस्वीर बनाई गई है जब वह 21 वर्ष के थे'। उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि 'भगवान राम की तस्वीर मनमोहक, अलौकिक, अद्वितीय एवं नयनाभिराम रूप का दर्शन करके मन को तृप्ति मिल गई, जय श्रीराम।
आइए आपको बताते हैं कि भगवान राम की इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है, जानिए मामला क्या है...
21 साल के राम की तस्वीरें हुई वायरल
भगवान राम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। तस्वीर को लेकर दावा किया गया है कि 21 साल की उम्र में भगवान राम ऐसे दिखते थे। यह तस्वीर एआई ने बनाई है। तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस सहित तमाम ग्रंथों में दिए गए भगवान राम के विवरण के आधार पर उनकी ये तस्वीर एआई ने जनरेट की है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर इस तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं।
हम सबने श्री राम जी की अलग-अलग तस्वीरें देखी हैं। सभी तस्वीरों में उनकी शक्ल अलग ही होती है। बस एक परिकल्पना के आधार पर वह सारी तस्वीरें बनाई जाती हैं।
वास्तव में श्री राम की असली फोटो किसी ने भी नहीं देखी होगी। हम बस रामायण में श्री राम के चरित्र के बारे में पढ़कर ही उनकी छवि अपने दिमाग में बना लेते हैं। AI भी ठीक वैसा ही काम करता है।
AI को जितनी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी वह उस जानकारी के आधार पर तस्वीर बना देता है। इसी के तहत AI ने हाल में ही श्री राम जी की तस्वीरें बनाई है। जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है।
दरअसल, AI ने भगवान श्री राम की युवावस्था की तस्वीर बनाई है। यानी कि जब श्री राम जी 21 साल के थे तब कैसे दिखते थे। फोटो में भगवान श्री राम मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही श्री राम की फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
इस भगवान राम की फोटो पर सब लिख रहे हैं जय श्री राम लिखा
यूजर्स का कहना है कि रामायण, राम चरित्रमानस जैसी महान ग्रंथों में दी गई राम के बारे में जानकारी के अनुसार AI ने श्री राम की ये तस्वीर बनाई है। एक यूजर ने कहा कि AI ने जब इतनी सुंदर फोटो बनाई है तो रियल में श्री राम कैसे दिखते होंगे। इसके अलावा बहुत सारे लोगों ने तस्वीर के नीचे कमेंट कर जय श्री राम लिखा। जब कि कई लोगों ने फोटो को देख अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं जाहिर की है। यह फोटो कहां से आई, किसने बनाई, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। जैसे ही इस बारे में कोई सूचना मिलती है, आप सभी यूजर को दोबारा इस खबर से जुड़े अपडेट दे दिए जाएंगे।
Published on:
12 Apr 2023 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
