
आज राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इसकी गूंज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी में भी लार्ज स्केल पर दिखाई दे रही है। USA के न्यू यॉर्क शहर में मौजूद टाइम्स स्क्वायर पर हजारों लोग हाथों में भगवा झंडा लिए ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं। स्क्वायर पर मौजूद बिग स्क्रीन पर भगवान राम की फोटो भी प्रदर्शित की गई।
इस पुरे इवेंट का वीडियो भारत के जाने माने मास्टर शेफ विकास खन्ना ने शेयर किया है। विकास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हजारों लोग इकट्ठा है और जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। वीडियो को आप भी देखें…
इसके साथ ही देश और विदेश में इस अवसर पर विशेष उत्सव की घोषणा की गयी है। वाशिंगटन डीसी से लेकर पेरिस और सिडनी तक दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 22 जनवरी को कार्यक्रमों की घोषणा की गयी है।
Published on:
22 Jan 2024 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
