7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या की दीवारों पर कुछ इस तरह दिखेंगे रामायण के प्रसंग, दीवारें ही बता देंगी आप राम नगरी में हैं

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के सभी प्रमुख मार्गों पर होगा रामायण कालीन चित्रण। अयोध्या की दीवारों पर दिखेंगे रामायण कालीन चित्र एवं प्रसंग।  

less than 1 minute read
Google source verification
ramayan.jpg

अयोध्या की दीवारों पर दिखेंगे रामायण कालीन चित्र एवं प्रसंग।

Wall Painting in Ayodhya: 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को रामायण कालीन चित्रों एवं प्रसंग से सजाया जाएगा श्री राम जन्मभूमि मार्ग मंदिर को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर रामायण काल के प्रमुख चित्र एवं प्रसंग दीवारों पर सजाए जाएंगे। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने राम जन्मभूमि मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गो की दीवारों को टेराकोटा फाइल क्ले म्यूरल कलाकृतियों से सजाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल के माध्यम से एजेंसी चुनने के लिए आवेदन मांगे हैं।

यह भी पढ़ें
आज भी इनके मां-बाप रहते हैं पेड़ों पर, अयोध्या में दिखाया राष्ट्रीय तीरंदाजी में कमाल

एडीए के अनुसार प्रतिष्ठित धर्म पथ रोड के किनारे टेराकोटा कलाकृतियां भित्त चित्रों की डिजाइन निर्माण स्थापना व रामायण समकालीन जीवंतता को बढ़ाने के साथ अयोध्या की विरासत को सुरक्षित करने के लिए दीवारों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। टेराकोटा भित्ति चित्र की पेंटिंग ऊंचाई 9 फीट और चौड़ाई 20 फीट होगी यह थीम अलग-अलग रामायण कांड पर आधारित होगी संरक्षण से बचने के लिए कलाकृतियों के निर्माण के लिए चयनित मिट्टी यूरिया और नमक से मुक्ति होगी वही कलाकृतियों की बेकिंग को 970-1050 डिग्री तापमान पर पकाया जाएगा एवं भित्ति चित्रों का उभार 8 इंच होगा। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को दीवारों के जरिए रामायण कालीन प्रसंग देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान समेत 14 देशों के कलाकार रामकथा को जीवंत करते नजर आयेंगे

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग